मौसम

Haryana Weather News: हरियाणा में जल्द खत्म होगा बारिश का है इंतजार, इस दिन से बदलेगा मौसम होगी तेज बारिश

चंडीगढ़, Haryana Weather News :- हरियाणा प्रदेश में अभी मौसम काफी साफ बना हुआ है, 19 अगस्त तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना जताई गई है.पिछले कुछ दिनों से हरियाणा (Haryana Today Weather Update) प्रदेश में मानसून की गतिविधियों पर रोक लगी हुई है, जिस वजह से गर्मी भी लोगों को काफी परेशान कर रही है. 20 August से एक बार फिर से हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है.

barish

गर्मी कर रही है लोगों को काफी परेशान

तापमान में भी सामान्य वृद्धि दर्ज की जा सकती है, इस सप्ताह बारिश का ग्राफ सामान्य तौर पर काफी कम रहने की संभावना जताई गई है. पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में मानसून की सक्रियता पर ब्रेक लगा हुआ है. उमस भरी गर्मी लोगों को काफी (Monsoon Update) परेशान कर रही है, वही दिन में तेज धूप भी निकल रही है, जिस वजह से प्रदेश के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है.

इन जिलों में हो सकती है हल्की बूंदाबांदी 

मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार 18 और 19 August को उत्तर हरियाणा के पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बन रही है. इसके अलावा पश्चिम और दक्षिण पश्चिम हरियाणा के कुछ जिलों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना जताई गई है. कुछ दिनों से प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम काफी शुष्क  बना हुआ, जिस वजह से लोगों को बारिश का काफी इंतजार है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे