मौसम

Weather Update: हरियाणा के मौसम में हुआ बदलाव, 22 अगस्त तक इन जिलों में होगी बूंदाबांदी

चंडीगढ़, Weather Update :- हरियाणा में मौसम का मिजाज आज सुबह से ही बदला- बदला नजर आ रहा है. हरियाणा प्रदेश में पिछले 2 सप्ताह से मानसून की गतिविधियों पर ब्रेक लगा है. इसकी मुख्य वजह Monsoon ट्रफ का पश्चिमी छोर सामान्य स्थिति के उत्तर मे हिमालय की तलहटियों की तरफ बना हुआ है. भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों में बताया गया है कि मानसून के शुरू से लेकर अब तक हरियाणा प्रदेश में 351 MM बरसात हो चुकी है, जो सामान्य से 18 परसेंट ज्यादा बताई जा रही है.

barish 2

आज हरियाणा के इन जिलों में हो सकती है हल्की बूंदाबांदी

मानसून टर्फ की अक्षय रेखा का पश्चिमी छोर अभी सामान्य स्थिति से उत्तर की तरफ तथा हिमालय की तलहटियों की तरफ बना हुआ है. आज एक बार फिर से हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. इस दौरान 22 August तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा. पंचकुला,अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सोनीपत, फरीदाबाद, पानीपत आदि जिलों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. वही अगले 2 दिन राज्य के Temperature में भी हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे