चंडीगढ़

Chandrayaan 3 Landing: हरियाणा में आज शाम को भी खुलेंगे स्कूल, शाम 5:15 से लेकर 6:15 बजे तक होगा ये काम

चंडीगढ़, Chandrayaan 3 Landing :- वर्ष 2008 में चंद्रयान- 1 को और वर्ष 2019 में चंद्रयान-2 को लांच किया गया था. हाल ही में ISRO ने 14 जुलाई 2023 को चंद्रयान-3 को लॉन्च किया है. चंद्रयान-3 के मॉड्यूल के तीन हिस्से हैं. बुधवार को शाम के समय चंद्रयान- 3 की चंद्रमा पर लैंडिंग होगी. अबकी बार होने वाली लैंडिंग को न केवल बड़े- बड़े अनुसंधानकर्ता या फिर बड़े अधिकारी ही देख पाएंगे बल्कि चंद्रयान-3 की Landing स्कूलों में बच्चों को भी दिखाई जाएगी.

student

बुधवार को शाम के समय भी खुले रहेंगे स्कूल 

हरियाणा में पहली बार शाम के समय स्कूल खुले रहेंगे, क्योंकि अबकी बार बच्चों को स्कूलों में चंद्रयान-3 की Live लैंडिंग दिखाई जाएगी. 23 अगस्त को शाम 1 घंटे के लिए School अलग से खोले जाएंगे. केंद्र सरकार की तरफ से विद्यार्थियों को चंद्रयान 3 मिशन की लाइव कवरेज स्कूलों में बच्चों को दिखाने के आदेश दिए गए हैं. उनका कहना है कि बच्चे अगर लाइव लैडिंग देखते हैं तो यह उनके लिए एक अलग ही प्रैक्टिकल अनुभव होगा.

5:20 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर करेगा लैंड 

केंद्र सरकार के आदेशानुसार 30 अगस्त को शाम 5:15 से लेकर 6:15 बजे तक स्कूल कॉलेज जाएंगे. इस दौरान शाम 5:20 पर चंद्रयान 3 चंद्रमा की सतह पर उतरेगा, और इसकी लाइव लैंडिंग साथियों को दिखाई जाएगी. चंद्रमा की सतह पर उतरने का लाइव प्रसारण 5:20 मिनट पर शुरू हो जाएगा. इसी कार्यक्रम के बाद PM नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम कार्यक्रम संबोधन भी होगा.

पहले ही सारी तैयारियां करके रखे पूरी

केंद्रीय सरकार ने विद्यालयों के सभी अध्यापकों को आदेश दिए हैं कि वे 5:15 तक सारी तैयारियां पूरी करके रखें, ताकि बच्चों का यह कार्यक्रम Miss न हो. इसी कार्यक्रम के दौरान PM नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन भी होगा. इस कार्यक्रम के दौरान न केवल विद्यार्थी ही शामिल होंगे बल्कि सभी अध्यापकों को भी शामिल होने के आदेश दिए गए हैं.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे