मौसम

Haryana Weather Today: हरियाणा के उत्तरी जिलों में मानसून हुआ मेहरबान, 25 अगस्त तक खूब बरसेंगे मेघा

करनाल, Haryana Weather Today :- हरियाणा में लगातार मौसम रुख बदल रहा है. मॉनसून के कारण राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हो रही है. पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में हल्की से मध्यम बारिश का दौर देखा जा रहा है. अब एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है. इसके तहत राज्य में 24 से 29 August के बीच कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

barish 2

25 अगस्त को होगी बारिश

कुछ स्थानों पर आसमान साफ रहने के आसार हैं. इसी तरह दक्षिण व दक्षिण पूर्व हरियाणा और पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हरियाणा के कुछ जिलों में 25 अगस्त को गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना बन रही है.हरियाणा में Wednesday को कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली, गुड़गांव, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिलों में कुछ जगह हल्की या मध्य बारिश देखी गई और कहीं -कहीं तेज़ बौछारें भी देखने को मिली.

उत्तरी पहाड़ी क्षेत्रों पर बना हुआ है कमजोर पश्चिमी विक्षोभ

मौसमी System के अनुसार फिलहाल चक्रवाती हवा का Area कमजोर होकर उत्तर प्रदेश के मध्य- -पूर्वी भागों पर है. सून एक्स अब फिरोजपुर, अमृतसर, अंबाला, मेरठ, लखनऊ, गया व मालदा से निकल रहा है,जबकि एक कमजोर पश्चिम विक्षोभ (Western Disturbance) उत्तरी पहाड़ी क्षेत्रों पर बना हुआ है. इस बीच बुधवार को हरियाणा में सर्वाधिक 39.2 डिग्री सेल्सियस Temperature सिरसा और न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस तापमान चंडीगढ़ व अंबाला में रहा.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे