Haryana News: अब हरियाणा के छात्रों को मिलेंगे कढ़ी पकौड़ा और गुलगुले, सभी स्कूलों में भेजे गए आदेश
चंडीगढ़ :- जैसा कि आपको पता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से पोषण योजना चलाई जा रही है. अब इस योजना के जरिए हरियाणा के स्कूलों में बच्चों को कढ़ी- पकोडे के साथ-साथ राजमा का स्वाद भी मिलने वाला है. विभाग की तरफ से महीने के चार सप्ताह के लिए कुल 17 रेसिपी बनाई गई है. इसी दिशा में मौलिक शिक्षा निदेशक ने सभी DEO और DEEO को आदेश भी जारी कर दिए हैं.

मिड डे मील को लेकर बनाया गया नया शेड्यूल
अब इसी रेसिपी और Schedule के अनुसार स्कूलों में मिड डे मील बनाया जाएगा. बता दे कि पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को ही मिड डे मील का लाभ मिलता था, वही मिड डे मील को लेकर स्कूलों की तरफ से अलग-अलग दिन अलग-अलग Recipe से खाना बनाया जा रहा था. सप्ताह के पहले सोमवार को सब्जी पुलाव के साथ काला चना दिया जाएगा, वहीं Tuesday को रोटी घिया चना दाल दी जाएगी. Wednesday को राजमा चावल, वीरवार को कढ़ी पकोड़ा चावल, शुक्रवार को काले चने के साथ हवा शनिवार को पौष्टिक पराठा दही के साथ दिया जाएगा.
विद्यार्थियों को इस प्रकार मिलेगा मिड डे मील में खाना
वहीं अगले सप्ताह के सोमवार से शुरू होने वाले दिन पौष्टि खिचड़ी, मीठा दलिया, सोया पूरी और सब्जी, सफेद चना और आलू, रागी खिचड़ी, बेसन पोरा आदि दिया जाएगा. इसी प्रकार अगले सप्ताह में दाल- चावल, रोटी मूंग दाल, मिस्सी रोटी, सब्जी, मीठे चावल आदि विद्यार्थियों को मिड डे मील के रूप में उपलब्ध करवाया जाएगा.

