Haryana News: हरियाणा को अब लगेंगे विकास के पंख, मिली 461 करोड़ रुपये के इन 8 नए प्रोजेक्ट की सौगत
पंचकुला :- नेशनल कैपिटल रीजन प्लानिंग बोर्ड की नई दिल्ली में एक जरूरी बैठक हुई. इस Meeting में हरियाणा प्रदेश को करीब 461 करोड रुपए के 8 नए प्रोजेक्ट की सौगात दी गई. बता दे कि Center गवर्नमेंट की तरफ से प्रदेश में चार राजमार्गों के मजबूतीकरण और दो नए फ्लाई ओवर और दो नए रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण पर भी मंजूरी दे दी गई. वहीं डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि इन Projects की वजह से प्रदेश में विकास का पहिया काफी तेज गति से घूमता हुआ दिखाई देगा.

इन रोडो के मजबूतीकरण को लेकर किया जाएगा कार्य
किसी भी राज्य की प्रगति का मार्ग सड़क मार्ग और रेल मार्ग से होकर ही गुजरता है, अर्थात हम कह सकते हैं कि अगर राज्य को तरक्की करनी है तो जरूरी है कि उसके सड़क मार्ग और रेल मार्ग काफी बढ़िया होने चाहिए. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि महम से कलानौर और आगे बेरी गांव तक सड़क को मजबूत किया जाएगा जिस पर तकरीबन 52 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे. झज्जर से कोसली रोड के मजबूतीकरण पर भी तकरीबन 61 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे.
इन जिलों मे बनेगा नया फ्लाई ओवर
इसी प्रकार पलवल- मेवात रोड के सुधारीकरण पर एक 138 करोड रुपए, रोहतक- खरखोदा दिल्ली बॉर्डर रोड के मजबूतीकरण पर साढे 19 करोड रुपए खर्च होंगे. पानीपत में पानीपत- सफीदों- जींद – भिवानी रोड पर करियर लाइन्ड चैनल के साथ-साथ नए फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य भी किया जाएगा. इस फ्लाईओवर पर तकरीबन 26 करोड रुपए खर्च होंगे. Panipat में जींद -पानीपत Railway सेक्शन पर भी तकरीबन 74 करोड रुपए के आसपास खर्च किए जाएंगे, वहां पर नया रेलवे ब्रिज बनाया जाएगा. इसी प्रकार कई अन्य रोड पर भी ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा.

