चंडीगढ़

मनोरंजन: प्रांजल से लेकर फिजा चौधरी तक हरियाणा की इन छोरियो ने मचाई धूम, बॉलीवुड हसीनाओं को देती है टक्कर

चंडीगढ़, मनोरंजन :- समय के साथ- साथ हरियाणा दिन प्रतिदिन तरक्की की तरफ बढ़ता जा रहा है. आज हरियाणवी Industry का नाम बड़े स्तर पर लिया जा रहा है. आज हरियाणवी गानो की पहुंच हिंदी और पंजाबी गानों की भांति विदेशो तक है. इतना ही नहीं हरियाणवी गायको का डंका अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर भी बजता है. हरियाणवी गानों में गायको के अलावा Model’s का भी अहम योगदान होता है. आज हम हरियाणा की कुछ हसीन मॉडल्स की बात करेंगे जिनकी खूबसूरती की दुनिया दीवानी है.

Pranjal Dahiya Biography in Hindi

सपना चौधरी 

सपना चौधरी का नाम तो आज बच्चे बच्चे की जुबान पर है. हरियाणा की Dancing Queen सपना चौधरी के डांस का दीवाना आज हर कोई है. सपना चौधरी अब तक हरियाणवी इंडस्ट्री मे कई गानों पर परफॉर्मेंस दे चुकी है. अब तक सपना चौधरी के चटक मटक, लपेटे, बालम और पानी छलके जैसे कई फेमस सॉन्ग आ चुके हैं. इनमें से ‘जले’ गाना जोकि हाल ही में रिलीज किया गया था, यूट्यूब पर इस गाने पर अब तक 66 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं.

फिजा चौधरी और ख़ुशी बालियान 

वहीं अगर फिजा चौधरी की बात करें तो फिजा चौधरी की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर फिजा चौधरी को 1.4 मिलियन से भी अधिक Users फॉलो करते हैं. खुशी बालियान और फिजा चौधरी दोनों इंस्टाग्राम पर Reels के माध्यम से फेमस हुई है खुशी बालियान को भी मिलियन से ज्यादा लोग Follow करते हैं. सबसे अधिक लोग उन्हें उनकी स्माइल की वजह से पसंद करते हैं. हाल ही में खुशी “थार” गाने की म्यूजिक वीडियो में नजर आई थी.

प्राजंल दहिया

प्राजंल दहिया को हरियाणा की गुलाबी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है. प्राजंल दहिया भी अब तक काफी Songs पर बेहतरीन परफॉर्मेंस दे चुकी है. प्राजंल दहिया का “जिप्सी” गाना और “52 गज का दामण” लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था. हाल ही में प्राजंल दहिया ने हरियाणा के मशहूर यूट्यूब एलविश यादव के साथ ‘सिस्टम’ गाना किया था. जिस पर करीब 12 मिलियन से ज्यादा Viewers हो चुके हैं. इंस्टाग्राम पर भी प्राजंल दहिया के 3.7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे