चंडीगढ़

Haryana News Live: हरियाणा में बेरोजगार युवाओं को बड़ा झटका, अब दसवीं पास को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

चंडीगढ़ :- जनसंख्या निरंतर बढ़ती जा रही है जैसे-जैसे जनसंख्या बढ़ रही है वैसे- वैसे बेरोजगारी भी तेजी से बढ़ रही है. लोगों को रोजगार ढूंढने में काफी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है. बेरोजगार युवा रोजगार पाने के लिए दर- दर भटक रहे हैं. वहीं अब हरियाणा सरकार नें सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को एक ओर बड़ा झटका दिया है. सरकार ने विभागों में की जाने वाली डायरेक्टर भर्तियों में Group-C के नियमों को लागू कर दिया है.

haryana cm

थर्ड ग्रेड पदों के लिए शैक्षणिक  योग्यता 

हरियाणा सरकार नें लोक निर्माण विभाग (PWD), पावर और रेवेन्यू डिपार्टमेंट में थर्ड ग्रेड के पदों पर भर्तियों में इन नियमों के लागू करने के आदेश दिए हैं. इन विभागों में भर्ती के लिए संबंधित पदों पर 12वीं के साथ ही 10वीं में एक विषय ड्राइंग या अनूरेखक कार्य का अनुभव जरूरी कर दिया गया है. वहीं ग्रुप C या थर्ड ग्रेड पोस्ट के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं से बढ़ाकर 12वीं कर दी गई है.

तृतीय चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए CET लागू 

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप सी की भर्तियों पर 12वीं शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की हुई है. अब सरकार की तरफ से इन सभी विभागों के सेवा नियमों में बदलाव करने के लिए कहा गया है जहां थर्ड ग्रेड Job के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं होती है. HSSC के द्वारा हरियाणा में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों को भरने के लिए Common एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) लागू किया गया है.

ग्रुप डी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 

HSSC द्वारा तृतीया और चतुर्थ श्रेणी के सभी पदों पर भर्तियों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी. सरकार की इसी योजना के तहत ग्रुप सी से संबंधित सभी विभागों में समान प्रकृति के सेवा नियम लागू किए जा रहे हैं. इसके अलावा मानव संसाधन विभाग की तरफ से Group-D पदों पर भर्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं से बढ़कर 10वीं करने के आदेश जारी किए गए हैं.

 

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे