Weather Forecast: एक बार फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, इन जगहों पर तेज बारिश का अलर्ट
दिल्ली NCR, Weather Update :- फरवरी के अंतिम दिनों में मौसम एक बार फिर से परिवर्तनशील बना हुआ है. फरवरी की शुरुआत के दिनों में मौसम में ठंडक थी, जबकि February के अंतिम सप्ताह तक मौसम में गर्मी देखने को मिल रही है. दोपहर के समय गर्मी इतनी बढ़ जाती है कि लोगो को घर से बाहर निकलने के लिए सोचना पड़ता है. यदि गर्मी का स्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो इस साल रिकॉर्ड तोड़ गर्मी हो सकती है. फिलहाल पहाड़ी क्षेत्रों पर बर्फबारी का दौर जारी है, जबकि मैदानी भागों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. ऐसे में लोगों को अभी से गर्मी का सामना करना पड़ रहा है.

दिल्ली NCR में चल रहा मौसम खुशनुमा
दिल्ली NCR में इन दिनों मौसम खुशनुमा बना हुआ है, लोगों को सामान्य गर्मी का एहसास होने लगा है. यहां पर लगातार न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. Delhi NCR में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक है. हालांकि रात के समय तापमान में गिरावट होने के कारण मौसम में हल्की फुल्की ठंडक रहती है. Delhi NCR के अलावा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर अरुणाचल प्रदेश जैसे इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश की भी संभावना बनी हुई है.
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ बारिश की संभावना
मौसम वैज्ञानिको के अनुसार कुछ मैदानी इलाकों इलाकों जैसे राजस्थान, MP, गुजरात, महाराष्ट्र में अभी से Temperature 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, और आने वाले कुछ दिनों में तापमान में 4- 5 डिग्री ओर बढ़ोतरी हो सकती है, इसके विपरीत पहाड़ी इलाकों जैसे JK, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, मुजफ्फराबाद और उत्तराखंड में बर्फबारी के साथ हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है. जबकि सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों में बारिश के आसार है.
हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में घना कोहरा छाए रहने की संभावना
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार 25 February को पश्चिमी हिमालय पर एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ एक टर्फ के रूप में देखा जा रहा है. हरियाणा और उसके आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र बना हुआ है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के उत्तर पश्चिमी और मध्य भागों में दिन- रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहेगा. इसके अलावा राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली NCR के कुछ स्थानों पर घना कोहरा रहने की संभावना है.

