फाइनेंस

अब फोन के जरिए भी निकलवा सकते हैं ATM से Cash, इस आसान Process को करें फॉलो

टेक डेस्क :- कई बार ऐसा होता है कि हम Debit Card या Credit Card अपने साथ Carry करना भूल जाते हैं, जिस वजह से हमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है. ऐसे में UPI हमारे बड़े काम आता है. UPI से हम कभी भी, कहीं से भी आसानी से Online Payment कर सकते हैं. क्या आपने सोचा है कि आप उस Situation में क्या करेंगे जहां केवल कैश पेमेंट का ही ऑप्शन मिले. ऐसे समय में आपके पास Cash भी ना हो और ना ही Card हो. इसके लिए आपको इतना सोचने की आवश्यकता नहीं है, आज हम आपको बताएंगे कि आप इस सिचुएशन में क्या कर सकते हैं.

atm

क्या आप बिना डेबिट कार्ड के UPI से निकाल सकते हैं Cash

आप UPI के जरिए किसी भी एटीएम से कैश निकाल सकते हैं.  इसके लिए आपको एक आसान से Process को फॉलो करना होगा. इंटर ऑपरेबल कार्डलेस कैश विड्रोल यानी कि ICCW एक ऐसी सर्विस है, जो यूजर के पास कार्ड नहीं होने पर भी ATM से पैसे निकलवाने में सहायता करती है. ये यूजर्स को कार्डलेस निकालने की सर्विस SBI, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक और दूसरे बैंक के एटीएम पर भी दी जा रही है. यूजर्स यूपीआई से पैसे निकालने के लिए Google Pay, Phone Pay, Paytm और दूसरे यूपीआई ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं.

इस प्रकार UPI के जरिये निकलवाए पैसे 

  • इसके लिए सबसे पहले अपने नजदीकी किसी भी एटीएम मशीन पर जाएं.
  • इसके बाद Screen पर कैश विड्रॉल के ऑप्शन को सिलेक्ट करें.
  • इसके बाद यूपीआई ऑप्शन को Select करें.
  • यूपीआई ऑप्शन को सिलेक्ट करने के बाद एटीएम स्क्रीन पर एक क्यूआर Code दिखाई देगा.
  • इस कोड को स्कैन करने के लिए अपने फोन पर यूपीआई ऐप ओपन करें और ATM मशीन पर शो हो रहे क्यूआर कोड को स्कैन करें.
  • इसके बाद आपको जितने पैसे निकालने हैं वो अमाउंट एंटर करें. इसमें आप 5 हजार रुपये तक कैश निकाल सकते हैं.
  • इसके बाद यूपीआई पिन दर्ज करें और प्रोसीड के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • इस प्रोसेस को करने के बाद आपको एटीएम मशीन से कैश मिल जाएगा.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे