चंडीगढ़

Haryana Rojgar Mela: हरियाणा में अब लगेगी नौकरियों की झड़ी, युवाओं को रोजगार के लिए लगेंगे 200 मेले

चंडीगढ़ :- समय के साथ- साथ बेरोजगारी बढ़ती जा रही है. लोगों के लिए रोजगार ढूंढ पाना काफी मुश्किल हो गया है. लाख कोशिशो के बाद भी युवाओं को Govt. Job नहीं मिल पा रही. हरियाणा सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए समय- समय पर रोजगार मेलो का आयोजन कर रही है. इन मेलों के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार दिया जाता है. इस वर्ष भी हरियाणा सरकार ने 200 रोजगार मेले आयोजित करने का निर्णय लिया है.

cm 6

अब तक 1450 रोजगार मेला का किया जा चुका आयोजन 

शनिवार को हरियाणा के CM मनोहर लाल ने दिल्ली से ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेलो में रोजगार पाने वाले युवाओं से संवाद किया. संवाद के दौरान CM नें बताया कि January 2019 से अब तक 1450 रोजगार मिले आयोजित किए जा चुके हैं जिसमें 31,217 बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया गया है. उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में पूर्ण पारदर्शिता के साथ युवाओं को रोजगार के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं. सरकार ने युवाओं के स्वाभिमान की रक्षा के लिए इन नौकरियों को कमीशन मेरिट में बदला है.

2 लाख युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रयासरत

CM ने बताया कि पिछले 9 वर्षों में राज्य में करीब 1,14,000 सरकारी नौकरियां दी गई है, और अब जल्द ही 50000 पदों पर भर्तियां की जाएगी. इसके बाद उन्होंने कहा कि करीब 2 लाख युवाओं को रोजगार देने का प्रयास किया जाएगा. वर्ष 2014 से लेकर अब तक प्राइवेट उद्योगों में 19 लाख युवाओं को रोजगार दिया गया है. जबकि PM मुद्रा योजना के तहत 24 लाख 43000 युवाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता दी गई है.

अस्थाई तौर पर दिया जा रहा रोजगार

इसके अलावा CM नें जानकारी देते हुए कहा कि बेरोजगार युवाओं को अस्थाई तौर पर HKRN के माध्यम से रोजगार दिया जा रहा है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए बार-बार आवेदन फीस से निजात दिलाने के लिए अकाल पंजीकरण की सुविधा के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) को लागू किया गया है. इससे युवाओं का होने वाला अतिरिक्त खर्च बच जाएगा.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे