फाइनेंस

अब बिना ATM कार्ड भी निकल सकेंगे कैश, देश के सरकारी बैंक ने शुरू की नई सुविधा

नई दिल्ली :- अब आपको ATM से पैसा निकालने के लिए ATM Card की आवश्यकता नहीं होगी. जी हां अब आप बिना एटीएम कार्ड  UPI ATM से अपना पैसा निकाल सकते हैं. देशभर में UPI ATM की शुरुआत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने की है. इस बारे में स्वयं Bank की तरफ से जानकारी दी गई है.

atm card debit card

देश का पहला UPI एटीएम

Bank of Baroda की तरफ दिए गए बयान के अनुसार वह भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ( NPCI )के समन्वय से NCR Corporation द्वारा संचालित यूपीआई एटीएम शुरू करने वाला देश का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है. बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने बताया है कि अब तक करीब 6000 यूपीआई ATM की सुविधा शुरू की जा चुकी है. इन ATMs के जरिए आप बिना कार्ड के भी पैसा निकाल सकते हैं. इसके लिए आपके Phone में UPI App का होना अनिवार्य है.

App से स्कैन कर निकले पैसे

बैंक ने बताया कि उनके व अन्य बैंकों के ग्राहक यूपीआई सक्षम Mobile ऐप के माध्यम से अपने Debit Card का उपयोग किए बिना बैंक ऑफ़ बड़ोदा यूपीआई एटीएम से नगद पैसे निकाल सकते हैं. Interoperable Card less Cash विड्रॉल तकनीक के जरिए यूपीआई एटीएम QR आधारित निर्बाध नकदी निकास संभव बनाता है. इससे आपको नगदी निकलने के लिए Card की आवश्यकता नहीं होती है. यूपीआई एटीएम का एक बड़ा लाभ यह भी है कि इससे ग्राहक यूपीआई से जुड़े विभिन्न खातों से पैसा निकाल सकते हैं.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे