फाइनेंस

LIC पॉलिसी होल्डर के लिए बुरी खबर, अडानी के चक्कर में LIC को 30000 करोड़ रुपए का नुकसान

नई दिल्लीः-  हिंडनबर्ग विवाद के बाद ना केवल अडानी ग्रुप के शेयर नीचे गए है बल्कि सबसे बड़े घरेलू संस्थागत निवेशक एलआईसी (LIC) को भी बड़ा झटका लगा है. दरअसल, हिंडनबर्ग Report जारी होने के कुछ दिन बाद 30 जनवरी को LIC ने बताया था कि अडानी Group में दिसंबर के Last तक बीमा कंपनी के Equity और Loan के तहत 35,917 करोड़ रुपए हैं. LIC के अनुसार अडानी समूह की सभी कंपनियों में इक्विटी का कुल खरीद Value 30,127 करोड़ रुपए है और 27 जनवरी, 2023 को इसका Market Value 56,142 करोड़ रुपए पर था.

lic

Report के बाद 17% नीचे गिरे LIC के Share

23 फरवरी को मार्केट बंद होने तक यह मार्केट वैल्यू गिरकर ₹27000 करोड़ पर पहुंच गया. इसका अर्थ है कि इस अवधि में बीमा कंपनी को 30000 करोड़ रुपए तक का नुकसान पहुंचा है. एलआईसी ने 30 जनवरी से समूह की कंपनियों में भागीदारी खरीदी या बेची नहीं है. शुक्रवार को इंट्रा डे ट्रेड में LIC के शेयर 585.05 रुपए पर Trend कर रहे थे. इससे पहले ₹590.90 पर Open हुआ था. हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद से एलआईसी के शेयर लगभग 17% तक नीचे पहुंच गया है.

अडानी के किस शेयर में LIC की कितनी हिस्सेदारी

एलआईसी के पास समूह की Main कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के 4,81,74,654 शेयर हैं, जो दिसंबर 2022 तक कंपनी की कुल चुकता पूंजी का 4.23% भाग है. पोर्ट्स में एलआई की 9.14% हिस्सेदारी है. अडानी ट्रांसमिशन में 3.65% का हिस्सेदार है. दिसंबर तक अडानी ग्रीन में 1.28% हिस्सेदारी और अडानी टोटल गैस में 5.96% हिस्सेदारी थी. एलआईसी द्वारा प्रबंधन (एयूएम) के अंतर्गत कुल संपत्ति 30 सितंबर, 2022 तक 41.66 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा थी.

 60% घट गया है  Market कैप 

बता दें कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अडानी समूह की 10 लिस्टेड कंपनियों का इकठा मार्केट कैप 146 बिलियन डॉलर यानी लगभग 60% कम हो गया है. हिंडनबर्ग ने एक माह पहले अपनी रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें अकाउंटिंग धोखाधड़ी और Stock हेरफेर का आरोप लगाया गया था. हालांकि, अडानी ने इन आरोपों को गलत ठहराया है.

अडानी को बड़ा Shock

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक , शेयरों में कमी आने से गौतम अडानी की संपत्ति में तेज गिरावट आई है. अडानी की संपत्ति इस वक़्त 42.7 बिलियन डॉलर रह गई है. पिछले वर्ष अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर लोगों की List में थे लेकिन इस समय वे दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 29वें स्थान पर आ पहुँचे है. आप जानते ही होंगे कि गौतम अडानी अहमदाबाद स्थित समूह अडानी समूह के संस्थापक हैं. समूह के पास इंफ्रास्ट्रक्चर, बिजली प्रोडक्शन, ट्रांसमिशन, रियल एस्टेट और सीमेंट का व्यापार किया जाता है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे