Haryana Rain Forecast: हरियाणा मे बारिश करेगी गर्मी का काम तमाम, आज से अगले दो दिन जमकर बरसेंगे मेघा
चंडीगढ़, Haryana Rain Forecast :- जैसा कि आपको पता है कि पिछले कुछ दिनों से हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. हल्की बूंदाबांदी की वजह से कभी मौसम एकदम सुहावना बन जाता है, तो कभी तेज धूप की वजह से (Haryana Today Weather Update ) लोगों को फिर से गर्मी का एहसास होने लगता है. अब राज्य के मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग (Haryana Rain Forecast) की तरफ से मौसम को लेकर एक पूर्वानुमान जारी किया गया है.

25 सितंबर तक हरियाणा में मौसम बना रहेगा परिवर्तनशील
मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोंभ के आंशिक प्रभाव तथा राजस्थान के ऊपर बनने (Haryana Rain Forecast) वाले एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से अरब सागर की तरफ मानसूनी हवाई आ सकती है, ऐसे में हरियाणा राज्य में आमतौर पर 25 September तक मौसम परिवर्तनशील बने रहने की संभावना जताई जा रही है. इसी दौरान आज रात्रि से 24 सितंबर के दौरान बीच-बीच में गरज में चमक (Haryana Today Weather Update) के साथ कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है. बूंदाबांदी की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, Temperature में भी गिरावट की संभावना बन रही है. जिस वजह से अब आने वाले समय में लोगों को जल्द ही हल्की ठंड का भी अनुभव होने लगेगा.

