फाइनेंस

अब बिना UPI Pin डाले Paytm से हो जाएगी पेमेंट, ऐसे Use करें नया Feature

टेक डेस्क :- UPI पर हर महीने इतना लेन- देन होता है कि उसका Server Down होना अब Normal सा हो गया है. इसी परेशानी को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम NPCI ने पिछले साल सितंबर में UPI Lite पेश किया था. आपको बता दें कि छोटी Transaction के लिए UPI Lite और ज्यादा बढ़िया Version है.

paytm

New Technology 

अब Paytm ने नई Technology को अपने Platform पर शुरू कर दिया है. आज हम आपको इसके नए Features के बारे में बताएंगे. इसके साथ ही हम आपको UPI Lite का इस्तेमाल करने का पूरा Process बताएंगे. Paytm Users को ये सुविधा देता है कि UPI Lite Peak Transaction के घंटों के दौरान भी कभी Fail नहीं होगा.

Fastest Real Time Transaction Capacity 

UPI Lite Users को एक बार में 200 रूपये तक का “Quick And Seamless Transaction” करने देता है. इसके साथ ही आपको बता दें कि Paytm Wallet Payment की तरह Payment करने पर यह आपसे कोई Pin नहीं मांगता है.अब Users बिना किसी Extra Charge के अपने UPI Balance को उसी Bank Account में वापस Transfer कर सकते हैं. Paytm UPI Lite को Support करने वाले थर्ड पार्टी UPI Payment Platform है. कंपनी ने दावा किया है कि यह Fastest Real Time Transaction की Capacity रखता है.

How to setup UPI Lite

  •  सबसे पहले आपको Paytm App Open करना है
  •  इसके बाद आपको Home Page पर ” UPI Lite अभी सेट करें ” का Option दिखाई देगा, उस पर Click करें.
  •  उस बैंक अकाउंट को Select करें, जिसे आप UPI Lite से Connect करना चाहते हैं.
  •  इसके पश्चात UPI Lite Setup करने के लिए Process के Option पर Click करें.
  •  अब आपको UPI Lite में पैसे Add करने के लिए कहा जाएगा. इसमें आप 1 से 2000 रूपये के बीच कोई भी Amount Add कर सकते हैं.
  •  एक बार यह हो जाने के बाद आप कोई भी Payment करने के लिए तुरंत Paytm UPI Lite का इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं.

UPI Lite से ऐसे करें Payment 

  •  सबसे पहले आप QR कोड स्कैन करें या उस Content को Select करें, जिससे पर आप Payment करना चाहते हैं.
  •  इसके बाद Amount Add करें.
  •  नीचे “Pay Securely” के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • आपके द्वारा सेट अमाउंट तुरंत भेज दी जाएगी. इस पूरे Process में आपसे कोई UPI Pin नहीं मांगा जाएगा.

Sign – Up पर 100 ₹ Cashback 

आपको बता दें कि वर्तमान समय में 7 बैंक Paytm UPI Lite को Support करते हैं. इसमें Canara Bank, Central Bank of India, HDFC Bank,  Indian Bank, Kotak Mahindra Bank, Punjab National Bank, State Bank of India, Union Bank of India and Utkarsh Small Finance Bank शामिल है. इसके साथ ही आपको बता दें कि जो Users पहली बार UPI Lite में Sign – Up करते हैं तथा हजार रुपए Add करते हैं तो आपको इस पर 100 रूपये का Cashback भी मिलता है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे