नई दिल्ली

PAN Card: अब 18 की उम्र पूरी करते ही पैन कार्ड में करवाना होगा यह जरुरी बदलाव, नहीं तो काम नहीं करेगा PAN Card

नई दिल्ली :- आज के समय में वित्तीय लेनदेन के लिए आपके पास PAN Card होना अनिवार्य है. बड़ी Amount का लेनदेन करने के लिए आपके पास पैन कार्ड होना अति आवश्यक है. जानकारी के लिए आपको बता दे की 18 साल से कम उम्र के बच्चों के भी पैन कार्ड बनवाए जाते हैं. परंतु इस स्थिति में जब वह बच्चा 18 साल की उम्र पूरी कर लेता है तो 19वीं साल में उन बच्चों को एक महत्वपूर्ण काम करना अनिवार्य होता है. तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं

pan card

माइनर कार्ड

जब भी किसी 18 साल से छोटे बच्चों का पैन कार्ड बनवाया जाता है तो उनको Minor card उपलब्ध कराया जाता है. इस कार्ड में पैन नंबर मौजूद होता है तथा इस कार्ड का उपयोग भी पैन कार्ड की तरह ही किया जाता है. पैन कार्ड की तरह इस कार्ड से भी बैंक में अकाउंट खुलवाया जा सकता है, आर्थिक लेनदेन किया जा सकता है तथा इससे Income Tax Return भी दाखिल किया जाता है.

कैसा होता है माइनर पैन कार्ड

जानकारी के लिए आपको बता दे की 18 साल से छोटी उम्र के बच्चो के जो पैन कार्ड बनाए जाते हैं उसमें Card Holder की फोटो के स्थान पर माइनर लिखा आता है. इस Situation में जब बच्चा 18 साल की उम्र पूरी कर लेता है तो 19 साल की उम्र के बाद पैन कार्ड में एक Update करना अनिवार्य होता है. माइनर PAN कार्ड में लाभार्थी का पैन नंबर तो होता है, परंतु पैन कार्ड की फिजिकल कॉपी में PAN Card Holder की तस्वीर नहीं छपती है.

19वीं साल में करना होगा यह काम

पैन कार्ड होल्डर को 19वीं साल में Enter करते ही अपने पैन कार्ड में तस्वीर लगवाने के लिए Apply करना होता है. इसके साथ ही यह अपडेट भी करना होगा कि अब उसका पैन कार्ड  माइनर नहीं रहा है. जब पैन कार्ड में पैन कार्ड होल्डर की फोटो छप जाएगी तब यह पैन कार्ड माइनर न रहकर साधारण पैन कार्ड बन जाएगा.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे