चंडीगढ़

Haryana News: अब हरियाणा में ओला – उबर की तर्ज पर चलेगी एम्बुलेंस, हरियाणा सरकार ने जारी किये आदेश

चंडीगढ़, Haryana News :- 17 अक्टूबर मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर फरीदाबाद पहुंचे थे. यहाँ हुई जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में सीएम ने भाग लिया. इस बैठक में मनोहर लाल के सामने 13 मामले रखे गए. इनमें से 10 मामलों को सीएम के द्वारा मौके पर ही निपटा दिया गया. बैठक के दौरान पाली गांव की तरफ से दवाईयों की कमी तथा Ambulance संबंधित सेवाओं की शिकायत की गई.

cm

ओला – उबर की तर्ज पर एंबुलेंस

बैठक के दौरान मनोहर लाल ने निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को तुरंत एंबुलेंस सहायता उपलब्ध कराने के लिए हरियाणा में Ola and Uber की तरह ही एक सिस्टम तैयार किया जाएगा. ऐसा होने से सभी सरकारी एवं प्राइवेट एंबुलेंस को एक प्लेटफार्म पर रखा जाएगा तथा जरूरत पड़ने पर मरीजों को नजदीकी Ambulance की सहायता मुहैया कराई जाएगी. इसके साथ ही सीएम ने बताया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए सरकार लगातार कार्यरत है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे