Haryana News

Haryana News: हरियाणा के कृषि मंत्री JP दलाल का बड़ा ऐलान, बाजरे के भाव जल्द होंगे 5000 प्रति क्विंटल

चंडीगढ़, Haryana News :- हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कल भिवानी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के 9 साल पूरे होने के संबंध में प्रेस वार्ता की. इस दौरान कृषि मंत्री की तरफ से भाजपा सरकार के कार्यकाल में किए गए कार्य को गिनवाया गया. कृषि मंत्री की तरफ से पूर्व की कांग्रेस सरकार पर भी भेदभाव के कई आरोप लगाए गए. प्रेस वार्ता के दौरान ही कृषि मंत्री से बाजरे की फसल को लेकर भी सवाल पूछा गया, तो उन्होंने फसल को लेकर बड़ा दावा किया कहा कि अब पीएम मोदी के प्रचार के बाद बाजरे का भाव 5000 रुपये प्रति क्विंटल होने जा रहा है.

jp dalal

अब जल्द 5000 तक जा सकती है बाजरे की कीमत

कृषि मंत्री जेपी दलाल की तरफ से कहा गया कि प्रदेश में मनोहर लाल खट्टर की सरकार के 9 साल काफी शानदार रहे हैं. इस दौरान CM की तरफ से व्यवस्था परिवर्तन किया गया. जिसकी वजह से बिना किसी सिफारिश के लोगों को काम मिला. उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि अब पहले की तरह किसी के साथ किसी भी जिले में भेदभाव नहीं होता है. भाजपा सरकार से पहले वहां के नेता के कद के हिसाब से काम पूरे होते थे, परंतु अब ऐसा कुछ भी नहीं है.

अब सेना में भी भेजा जाएगा दक्षिण हरियाणा का बाजरा 

अब देश की सेना को भी दक्षिण हरियाणा का बाजार खाने को भेजा जाएगा. कृषि मंत्री की तरफ से दावा करते हुए कहां गया कि पीएम मोदी की तरफ से बाजरे का प्रचार करने के बाद अब जल्द ही बाजरे के नाम 5000 प्रति क्विंटल तक जा सकते हैं. इस खबर से किसान भी काफी खुश नजर आ रहे हैं.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे