मौसम

Haryana Weather Today: हरियाणा में एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ, आज हल्की बारिश से बढ़ सकती हैं किसानों की मुश्किलें

हिसार :- राज्य में एक बार फिर से बारिश की संभावना बन रही है. आपको बता दें कि हरियाणा के मौसम में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना बन रही है. इसके साथ ही ज्यादातर स्थानों पर बादल छाए रहेंगे.  वहीं, बारिश की वजह से किसानों की मुश्किलें भी बढ़ सकती है. यदि बारिश होती है तो तापमान में भी कमी आएगी और ठंड बढ़ सकती है.

barish 2

किसानों को भी हो सकती है समस्या

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खीचड़ का कहना है कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के आंशिक Effect से 29 और 30 अक्टूबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल होने की आशंका बन रही है. इसके साथ ही प्रदेश में हल्की बारिश की वजह से Temperature में भी कमी ही सकती है. मौसम में बदलाव किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है.

बदलता मौसम फसलों के लिए खड़ी कर सकता है मुसीबत 

फिलहाल खेतों में सरसों और गेहूं की बिजाई होनी है. ऐसे में किसानों के लिए समस्या उत्पन्न हो सकती है. यदि अगर बारिश होती है तो किसानों को समस्या हो सकती है. बदलते मौसम फसलों के अनुकूल नहीं है जो किसानों के नुकसान का कारण बन सकता है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे