नई दिल्ली

Delhi Metro Locker: दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब स्टेशन पर मिलेगा लॉकर

नई दिल्ली :- यदि आप भी रोजाना दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए बेहद ही खास होने वाली है. बता दे कि Delhi Metro की तरफ से आज से नई सुविधा लागू की जा रही है. अब दिल्ली मेट्रो 50 स्टेशनों पर यात्रियों को अपना सामान सुरक्षित रखने के लिए Locker की सुविधा देने जा रहा है. जानकारी देते हुए बताया गया कि इस डिजिटल लॉकर को एक मोबाइल ऐप के जरिए काफी आसानी से संचालित किया जा सकेगा. यात्री खुद निर्धारित कर पाएंगे कि उन्हें कितने घंटे तक अपना सामान लॉकर में सुरक्षित रखना है.

delhi metro

दिल्ली मेट्रो ने इन स्टेशनों पर शुरू की Digital Locker की सुविधा

दिल्ली मेट्रो रेल निगम के प्रबंधक निदेशक विकास कुमार की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर इस सुविधा को शुरू भी कर दिया गया है. Digital Locker की सुविधा के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि इस सुविधा को फिलहाल राजीव चौक, दिलशान गार्डन, नोएडा सिटी सेंटर, द्वारका सेक्टर 10 आदि 50 मेट्रो स्टेशन पर शुरू की गई है. अब मेट्रो में सफर करने वाले यात्री अपनी जरूरत के हिसाब से सीमित समय के लिए डिजिटल लॉकर को Book कर पाएंगे.

यात्रियों को नहीं होगी किसी प्रकार के मानवीय सहयोग की आवश्यकता

दिल्ली मेट्रो के इस फैसले के बाद अब यात्रियों को किसी प्रकार के मानवीय सहयोग की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. साथ ही वह मोबाइल एप मोमेंटम 2.0 को डाउनलोड करके आसानी से अपना स्टॉल Book कर पाएंगे. DMRC के वरिष्ठ अधिकारी की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि डिजिटल लॉकर सुविधा की तुलना रेलवे स्टेशन पर मिलने वाले क्लॉक रूम सुविधा से भी की जा रही है, इन दोनों में केवल डिजिटल मंच के इस्तेमाल का अंतर होगा.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे