मौसम

Haryana Weather News: हरियाणा में 2 दिन बाद मौसम लेगा करवट, बूंदाबांदी के साथ पड़ेगी कड़ाके की ठंड

चंडीगढ़, Haryana Weather News :– हरियाणा में अगले दो दिन मौसम काफी साफ रहने वाला है. इसके बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विशेषज्ञों की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार राज्य में अगले दो दिन मौसम खुश्क व साफ बने रहने की संभावना है. उसके बाद 25 नवंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. 25 से 28 नवंबर के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बादलवाई देखने को मिल सकती है.

barish

इस सप्ताह कैसा रहेगा हरियाणा में मौसम 

मौसम विशेषज्ञ की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार 27 नवंबर की रात्रि या फिर 28 नवंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की जा सकती है. इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, वहीं रात्रि के तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की जा सकती है. जिस वजह से ठंड लोगों को और भी परेशान करती हुई नजर आएगी. हरियाणा में पिछले दो महीने मे केवल तीन परसेंट के आसपास ही बारिश हुई है, वैसे इस अवधि में सामान्य तौर पर 11. 9 एमएम बरसात होती है.

किसान भी दिखाई दे रहे हैं काफी खुश

गेहूं कास्तकारों के लिए इन दिनों हरियाणा का मौसम काफी अच्छा बना हुआ है. विशेषज्ञों का मानना है कि गेहूं की फसल के लिए इस तापमान को काफी अच्छा माना जाता है, अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास है. इन दिनों प्रदेश के के अधिकांश जिलों में इसी प्रकार का तापमान बना हुआ है. ऐसे में गेहूं की फसल को लाभ मिलेगा.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे