फरीदाबाद न्यूज़

Faridabad News: फरीदाबादवासियो के लिए बड़ी खबर, अगले 20 दिन बंद रहेगी की ये सड़क

फरीदाबाद, Faridabad News :- अगर आप भी इन दिनों फरीदाबाद की तरफ सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. जैसा कि आपको पता है कि नीलम पुल की सड़क की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है. इस वजह से एक लेन को रविवार देर शाम बंद कर दिया गया. अब नीलम चौक से अजरौदा चौक को जाने वाली लेने पर भी मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है. 15 से 20 दिन तक यह लेन बंद कर दी गई है, इस वजह से इस रूट पर भारी वाहनों की एंट्री बैन रहेगी. क्योंकि एक ही लेने पर दोनों ओर से वाहनों का आवागमन होने वाला है.

road 1

इस रूट पर 20 दिनों के लिए अवगमन हुआ बंद 

नीलम चौक से लेकर अजरोंडा जाने वाले बाहरी वाहन बीके चौक, हार्डवेयर चौक से बटरफ्लाई ओवर का इस्तेमाल करके अपना सफर तय कर सकते हैं. इस लेन के बंद होने की वजह से काफी परेशानियां भी बढ़ने वाली है. इसी दौरान तकरीबन 2 घंटे तक का जाम भी देखने को मिला. पूल के ऊपर भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है, इसके बावजूद भी बस व अन्य वाहन  आ जा रहे है जिस वजह से जाम की स्थिति बनी हुई है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे