चंडीगढ़

हरियाणा में बदलेगा भूमि पैमाइश का तरीका, लार्ज मैपिंग के लिए खरीदे जाएंगे 300 रोवर

चंडीगढ़ :- वर्षों से लेकर आज तक लोगों के जमीनी विवाद सामने आते रहते हैं. जमीन को लेकर आपसी रिश्तो में मतभेद भी बढ़ गया हैं. जमीन का बराबर बंटवारा सही तरिके से ना होने के कारण आपसी लड़ाई- झगड़े के मामले सामने आते रहते हैं. प्रदेश सरकार ने इन विवादों को खत्म करने के लिए भूमि मापने की आधुनिक माप प्रणाली स्थापित करने का ऐलान किया है. आधुनिक माप प्रणाली लोगों की जमीन का बंटवारा बराबर- बराबर हिस्सों में करेगी, इससे लोगों के बीच होने वाले विवादों में भी कमी आएगी.

cm 2

आधुनिक भूमि मापन प्रणाली की जाएगी लागू 

हरियाणा के CM मनोहर लाल ने जमीनी विवादों को समाप्त करने के लिए सदियों से चली आ रही पुरानी श्रृंखला (रजिब) आधारित मापन की जगह आधुनिक माप प्रणाली स्थापित करने की घोषणा की है, उन्होंने कहा कि आधुनिक माप प्रणाली से अधिक सटीकता, विश्वसनीयता व Purity के साथ भूमि का बंटवारा किया जा सकेगा. उन्होंने बताया कि इससे तहसील Large Scale मैपिंग से संबंधित कार्यक्रम समय पर पूर्ण किए जा सकेंगे.

खरीदे जाएंगे 300 नए रोवर

CM मनोहर लाल खट्टर ने स्वामित्व योजना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान बताया कि आधुनिक मातरम प्रणाली के तहत 300 नए Rover खरीदे जाएंगे, जो विश्वसनीयता के साथ भूमि का मापन करेगे. उन्होंने बताया कि प्रारंभ में इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 2 जिलों Sonipat और Karnal जिलों में लागू किया जाएगा. इन जिलों के लाल डोरे क्षेत्र से बाहर नगर निगम क्षेत्रों के तहत आने वाली कृषि भूमि व राजस्व भूमि का Large Scale मैपिंग का कार्य किया जाएगा.

फैमिली आईडी से जोड़ी जाएगी प्रॉपर्टी  

इस बैठक के दौरान CM के प्रधान सचिव वीं. उमाशंकर व अतिरिक्त मुख्य सचिव TVSN प्रसाद सहित अन्य कई अधिकारी उपस्थित रहे. CM ने बताया कि जिले में लोगों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए Family आईडी बनाई गई हैं. जिसमें विभिन्न प्रकार का Data जैसे व्यक्ति का नाम, जाति, बैंक अकाउंट, आधार कार्ड नंबर और Income जोड़े गए हैं. वही अब सरकार हर प्रॉपर्टी को परिवार पहचान पत्र (PPP) ID से लिंक करने का कार्य करेगी. सोनीपत और करनाल जिले में यह कार्य 15 April तक पूरा कर लिया जाएगा.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे