फरीदाबाद न्यूज़

Faridabad News: फरीदाबाद में किसानों ने कर दिया कमाल, केले की खेती में लाखों का मुनाफा

फरीदाबाद, Faridabad News :- आजकल किसान पारंपरिक खेती को छोड़कर नई नई खेती अपना रहे हैं ताकि मुनाफा कमा सके. इन्ही में से एक केले की खेती भी है. केले की खेती मुनाफे का सौदा है. इसी को देखते हुए फरीदाबाद में कुछ किसान केले की खेती की तरफ रुझान कर रहे है. 1 एकड़ में केले की खेती से किसान को दो लाख रुपये तक की Income हो जाती है. वहीं इस खेती में किसान का लगभग एक लाख का खर्चा होता है.

banana tree

नहीं पड़ती मंडी में बेचने की जरूरत

केले की खेती में सबसे बड़ा Benefit यह है कि किसान को केला बेचने के लिए मंडी में ले जाने की जरूरत नहीं पड़ती है, क्योंकि केले का कारोबार करने वाली व्यापारी स्वयं ही किसानों से संपर्क करते हैं. इस प्रकार ही फरीदाबाद के गांव मोहना के किशन ने खेतों में केले की खेती की है और अच्छा लाभ कमाया है. किशन ने कहा कि उन्होंने अन्य लोगों को देखकर ही इस खेती को करना शुरू किया है. इसमें खेती का खर्च लगभग एक लाख रुपये के आसपास आया था.

खेती में करते हैं जैविक खाद का इस्तेमाल

करीबन 1 एकड़ में केले की खेती से दो लाख तक की आय प्राप्त होती है. वहीं सरकार की ओर से इस खेती को करने पर उन्हें 20000 की सब्सिडी भी मिलती है. साथ ही किशन ने बताया कि समय-समय पर अधिकारियों की तरफ से खेती की समीक्षा भी की जाती हैं. जैविक खेती करने के लिए लोगों को इसके बारे में जानकारी दी जाती है. वह भी अपनी केले की खेती में जैविक खाद का इस्तेमाल कर रहे हैं, अब तक उन्हें केले की खेती से काफी मुनाफा हुआ है. इसी के चलते अन्य किसान भी केले की खेती करने के लिए प्रेरित हो रहे है और खेती कर रहे है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे