चंडीगढ़

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, अब फैक्ट्री से दुकान तक होगी शराब बोतल की स्कैनिंग

चंडीगढ़ :- जैसा कि आपको पता है कि हरियाणा के यमुनानगर- अंबाला में जहरीली शराब कांड की वजह से अब तक 20  लोगों की मौत होने की खबर सामने आ चुकी है. इस पर अब सरकार भी कडा रवैया अपनाते हुए नजर आ रही है. डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि लगातार फैक्ट्री से लेकर दुकान तक शराब की बोतलों के पहुंचने की प्रक्रिया को रिव्यू किया जा रहा है. इसी संबंध में कल पंचकूला में एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट की रिव्यू मीटिंग भी हुई.

theka

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दिए जल्द से जल्द कार्रवाई के आदेश 

इस मीटिंग में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की तरफ से शराब फैक्ट्री से लेकर गोदाम व दुकान तक बोतलों को ट्रैक किए जाने के निर्देश जारी किए गए. इस मीटिंग में उन्होंने डिस्टलरीज और शराब ठेकेदार के ऊपर लगाए गए जमा की बकाया राशि को भी जल्द से जल्द वसूलने के अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं. मीटिंग में दुष्यंत चौटाला निर्देश दिए कि अब इस मामले में किसी प्रकार की कोई भी लापरवाही बरती नहीं जाएगी.

हर एक पहलू की की जाएगी जांच 

डिस्टलरीज मे शराब बनने से लेकर गाड़ी में लोड होने और गोदाम तक पहुंचने में प्रत्येक बिंदु पर कोड की स्कैनिंग होनी चाहिए. उन्होंने नियमों की अवहेलना करने वाले कुछ ठेकेदारों पर पेनल्टी लगाए जाने वाले मामले में भी पूछताछ करते हुए कहा कि बकाया एरिया को जल्द से जल्द रिकवर किया जाना चाहिए. अब सरकार इस मामले में बिल्कुल भी ढील देने को तैयार नहीं है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे