चंडीगढ़

Haryana News: हरियाणा के इन जिलों में बनेंगे नए बाइपास, केंद्र ने 152-D से जोड़ने की भी दी अनुमति

चंडीगढ़, Haryana News :- हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कल नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को लेकर भी चर्चा की गई. केंद्र सरकार की तरफ से हरियाणा के कई बड़े प्रोजेक्ट को मंजूरी प्रदान की गई है, अब मंजूरी मिलने के बाद आपको इन सभी परियोजनाओं में तेजी से काम देखने को मिलने वाला है. इन प्रोजेक्ट में नए बाईपास/ विभिन्न सड़क निर्माण और विस्तार के कई बड़े-बड़े प्रोजेक्ट भी शामिल है.

road

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी इन बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी 

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करने के बाद जानकारी देते हुए बताया कि भारतमाला परियोजना के तहत हरियाणा में तीन स्थानों पर बाईपास बनाए जाएंगे. इनमें उचाना का उत्तरी बाईपास, हिसार और जींद का बाईपास भी शामिल है. इन बायपासों को बनाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से भी मंजूरी प्रदान कर दी गई है और जल्द ही इन पर कार्य भी शुरू किया जाएगा. साथ ही डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जानकारी दी की महेंद्रगढ़ जिले के लोगों को भी जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है. अब उन्हें बाघोत गांव के पास 152 डी पर एंट्री एंड एग्जिट प्वाइंट की सुविधा मिलने वाली है. जिससे क्षेत्र के लोग 152 डी पर आसानी से सफर कर पाएंगे.

जल्द ही शुरू हो जाएगा कार्य

उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले ही इस कट की मांग को लेकर ग्रामीणों की तरफ से धरना प्रदर्शन भी किया गया था. अब उनकी मांगो को मान लिया गया है. उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि पंचकूला में केंद्र सरकार से अंडरपास बनाने के प्रोजेक्ट को भी मंजूरी मिल चुकी है, अब जल्द ही इस पर कार्य भी शुरू होने वाला है.गुरुग्राम- फरुखनगर- झज्जर- दादरी- लोहारू रोड को अपडेट करने के लिए भी जल्द ही सर्वे करवाया जा सकता है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे