नई दिल्ली

E Shram खाताधारकों की हो गई मौज, सरकार खाते में भेज रही है 3,000 रुपये

नई दिल्ली :- केंद्र सरकार तथा राज्य सरकारों की तरफ से आम जनता के लिए कई तरह की योजनाएं क्रियान्वित की जाती है. इन योजनाओं का सीधा सा लक्ष्य आम जनता को लाभ मुहैया करवाना होता है. अन्य योजनाओं में शामिल सरकार की एक स्कीम का नाम है E Shram कार्ड योजना. सरकार की तरफ से इस योजना का लाभ मजदूर तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को दिया जाता है. इसमें रेहड़ी पटरी पर काम करने वाले लोग, खोमचा लगाने वाले, रिक्शा और ठेला चलाने वाले, नाई, दर्जी, धोबी, सब्जी, फल और दूध बेचने वाले लोग भी शामिल हैं.

E-Shram Card
E-Shram Card

दिया जाता है ₹200000 तक का दुर्घटना बीमा

इसके अलावा घर बनाने वाले लोग भी इस स्कीम के अंतर्गत लाभ उठाते हैं. इस Scheme के तहत लोगों को 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा दिया जाता है. इस स्कीम के तहत लोगों को आगे पेंशन का लाभ देने के लिए भी तैयारी चल रही है. स्कीम के तहत गर्भवती महिलाओं को भरण पोषण के लिए खर्चा व मकान बनवाने के लिए सरकार की ओर से पैसा दिया जाएगा. बच्चों की पढ़ाई के लिए सरकार आर्थिक रूप से सहायता पहुंचाएगी. अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी होंगे तो आपको पता होगा कि सरकार इस योजना के तहत भरण पोषण भत्ता जारी करती है.

हर महीने देती है ₹3000 का भत्ता 

आपको बता दें कि यूपी सरकार के माध्यम से लोगों को लाभान्वित करने के लिए हर महीने 3 हजार रुपये का भत्ता दिया जाता है. इस बार भी सरकार ने खाता धारकों को यह लाभ पहुंचाया था मगर अभी तक ई-श्रम खाताधारकों को योजना के पैसे नहीं मिले हैं. ऐसे में आप अपना स्टेट्स चेक कर पैसे के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. आपको बता दें यूपी सरकार श्रमिकों के खाते में पैसा जमा करने के लिए पूरे प्रदेश के मजदूरों का आंकड़ा इकट्ठा कर रही है.

मार्च महीने में किया जाएगा पैसा Transfer

मार्च महीने में श्रमिकों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे.  सरकार ने करोड़ों लोगों का डेटा जुटा लिया है. पैसे को डीबीटी के तहत जमा किया जाएगा. अगर आपके खाते में भी पैसा आना है और आप अपना स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो हम आपको पूरी प्रक्रिया बता रहे हैं. इसके लिए e-Shram Portal पर जाना होगा. इसके बाद आसानी से मोबाइल नंबर Link से पैसा Check कर सकते हैं.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे