योजना

PM Kisan Scheme: 11 करोड़ों किसानों को सरकार ने दिया बड़ा झटका, अब ये शर्त पूरी करने पर ही मिलेंगे PM किसान योजना का पैसा

नई दिल्ली, PM Kisan Scheme :- केंद्र सरकार ने किसानों की सहायता के लिए पीएम किसान योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह सहायता किसानों को साल में तीन किस्तों के माध्यम से दी जाती है। इस योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। हाल ही में इस योजना को लेकर केंद्र सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। आईए जानते हैं पूरी खबर।

kisan 3

क्या किसानों को PM Kisan Scheme के तहत मिलेंगे सालाना ₹12000

किसानों के लिए चलाई गई पीएम किसान योजना के तहत किसानों को ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। लेकिन काफी समय से किसानों को सरकार की तरफ से ₹12000 सालाना मिलने की खबर चर्चा में बनी हुई है। लेकिन इस मंगलवार को संसद में सरकार द्वारा जानकारी दी गई है कि पीएम किसान स्कीम के तहत किसानों को वित्तीय लाभ में ₹12000 सालाना करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। किसानों को सालाना ₹6000 ही इस योजना के तहत दिए जाएंगे।

PM Kisan Scheme के तहत करोड़ों लोगों को दी जा रही है आर्थिक सहायता

केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना के तहत सरकार ने अभी तक किसानों को 15 किस्त दी है। 15 किस्त में 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को 2.80 लाख करोड रुपए दिए जा चुके हैं। यह पैसा किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाता है। यह लाभ भूमि डायरेक्ट किसानों को फाइनेंशियल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दिया जाता है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को ई केवाईसी करवाना जरूरी है। जो भी किसान इस योजना के तहत ई केवाईसी नहीं करवाएगा उसे इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे