नई दिल्ली

Indian Railway: होली पर रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा, इन 12 जोड़ी ट्रेनों में डिब्बों की हुई बढ़ोतरी

रेवाड़ी :- देशभर में 7 व 8 March को होली का त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन नौकरीपेशा, व अन्य लोग अपने- अपने घर जाकर अपने परिवार वालों के साथ होली का त्योहार मनाते हैं. इसलिए होली के अवसर पर Indian Railway स्टेशनों पर यात्रियों की अधिक भीड़- भाड़ रहने वाली है. यात्रियों को सफर में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिए Indian Railway प्रशासन ने 12 जोड़ी Rail सेवाओं में 13 डिब्बों की अस्थाई तौर पर बढ़ोतरी की है. Indian Railway प्रशासन समय- समय पर यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न दिशा- निर्देश जारी करता रहता है.

train 2

13 डिब्बों में की जाएगी अस्थाई तौर पर बढ़ोतरी 

रेलवे प्रशासन ने बताया कि 12 जोड़ी रेल सेवा में 13 डिब्बो की अस्थाई तौर पर बढ़ोतरी की जाएगी. इसके अलावा उत्तर पश्चिमी Railway के प्रवक्ता ने बताया कि जोधपुर- दिल्ली- सराय रोहिल्ला- जोधपुर रेल सेवा में गाड़ी संख्या 22481/22482 जोधपुर से 4 March से लेकर 15 March तक तथा दिल्ली सराय रोहिल्ला से 5 March से 16 March तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की बढ़ोतरी की जा रही है. वही बीकानेर- दादर- बीकानेर से गाड़ी संख्या 14707/14708 बीकानेर से 4 से 15 मार्च तक और दादर से 5 मार्च से 16 March तक 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बो की संख्या बढ़ाई जाएगी.

विभिन्न ट्रेनों का चलने का समय  

इसके अलावा जोधपुर से 6 March से 17 मार्च तक और बांद्रा टर्मिनल से 7 March से 18 मार्च तक जोधपुर- बांद्रा टर्मिनस- जोधपुर गाड़ी संख्या 12479/12480 तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बो और साबरमती- जैसलमेर- साबरमती गाड़ी संख्या 14803/14804 साबरमती से 4 मार्च से 15 March तक एवं जैसलमेर से 5 मार्च से 16 मार्च तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बे की बढ़ोतरी की जाएगी. इसके अलावा बाड़मेर- मथुरा- बाड़मेर रेलसेवा गाड़ी संख्या 20489/20490 बाड़मेर से 4 से 15 March और मथुरा से 5 से 16 March तक, तथा बाड़मेर- Delhi- बाड़मेर गाड़ी संख्या 20487/20488 में शयनयान श्रेणी की द्वितीय श्रेणी के डिब्बों की बढ़ोतरी की जाएगी.

द्वितीय शयनयान के आंकड़ों में हुई वृद्धि  

इसके अलावा बाड़मेर- यशवंतपुर- बाड़मेर गाड़ी संख्या 14805/14806 बाड़मेर से 9 मार्च को तथा यशवंतपुरम से 13 मार्च को एक थर्ड एसी श्रेणी के पद की बढ़ोतरी की जाएगी. जोधपुर- वाराणसी सिटी जोधपुर गाड़ी संख्या 14864/14865 जोधपुर से 4 से 15 मार्च तक और वाराणसी से 5 से 16 मार्च तक, तथा गाड़ी संख्या 14864/14863 4 से 15 मार्च तक तथा वाराणसी City से 5 से 16 March तक 1- 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिपो की बढ़ोतरी की जाएगी.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे