IAS Success Story: 5 बार UPSC में हुई फ़ैल पर नहीं मानी हार, छठी बार में 46वी रैंक लेकर लहराया परचम
Success Story, नई दिल्ली :- आज प्रत्येक क्षेत्र में युवाओं को नौकरी के लिए दिन- रात मेहनत करनी पड़ती है, तब जाकर कहीं कोई एक अच्छी खासी नौकरी हाथ आती है. आज यदि भारत में सबसे मुश्किल परीक्षा की बात की जाएं, तो UPSC Civil Services Exam का नाम लेना गलत नहीं होगा, क्योंकि आज देश में सबसे मुश्किल परीक्षा UPSC सिविल सर्विस की ही होती है. आज हम एक ऐसी IAS अधिकारी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने UPSC की परीक्षा पास करने के लिए 5 बार Exam दिया और 6th प्रयास में उसने कामयाबी हासिल की.

छठी बार में क्रैक की UPSC की परीक्षा
पिछले काफी वर्षों से एक कविता चली आ रही है “लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती” यह कविता इस IAS अधिकारी पर लागू होती है, जिसने 5 प्रयासों में असफल होने के बाद छठे प्रयास में UPSC परीक्षा पास करने में कामयाब हुई. हम बात IAS अधिकारी राम्या CS की कर रहे है, जिसने दिन- रात मेहनत करके अपने सपने को साकार किया. वर्ष 2021 में IAS राम्या ने अपने 6ठे प्रयास में भारत में 46वी रैंक लेकर UPSC की परीक्षा क्रैक की.
कोयंबटूर से की इंजीनियरिंग पढ़ाई
IAS राम्या सीएस तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले की रहने वाली है. राम्या UPSC पास करने से पहले इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर में Graduation किया था. इसके अलावा उन्होंने कोयंबटूर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग और इग्नू से MBA की हुई है. राम्या बेंगलुरु में एक कंपनी में Job करती थी परंतु UPSC की तैयारी करने के लिए राम्या ने अपनी नौकरी भी छोड़ दी थी.
UPSC की तैयारी के साथ किए छोटे-मोटे काम
Ramya करीब 3 वर्षों से बेंगलुरु में कंपनी में काम कर रही थी. वही UPSC की तैयारी करते समय भी उन्होंने खुद को सहारा देने के लिए कुछ ना कुछ छोटे-मोटे काम किए. उन्होंने UPSC परीक्षा में 5 बार असफल होने के बाद भी हार नहीं मानी और दिन रात मेहनत करते हुए छठे प्रयास में पूरे राज्य में 2nd रैंक हासिल करते हुए UPSC परीक्षा पास की और देश में उन्होंने 46वां Rank हासिल किया. राम्या ने अपने परिवार के साथ- साथ राज्य और देश का नाम भी रोशन किया.


General Category ke to kewal 4 hi chance hai