गोल्ड रेट

Aaj Sone Ka Bhav: गोल्ड की कीमत ने फिर पकड़ी राकेट जैसी रफ्तार, 64,404 रुपए के पार पहुंचे रेट

नई दिल्ली, Aaj Sone Ka Bhav :- सोने की कीमतें मंगलवार को बहुत हाई रेट पर पहुंच गई है. सोने की कीमत ने एक बार फिर से नया रिकॉर्ड सेट कर दिया है. शादी सीजन के चलते सोने ने यह नया रिकॉर्ड बनाया है. 5 मार्च मंगलवार को सोने की कीमत 64,404 प्रति 10 ग्राम रही है .

gold 2

सोने के दाम ने तोड़ा रिकॉर्ड

सोने के दाम में हुई बढ़ोतरी ने 3 महीने पहले के अपने रिकार्ड को तोड़ दिया है. पहले 4 दिसंबर को सोने का लाइफ टाइम हाई रेट 64,000 के पास पहुंचा था. परंतु मंगलवार को सोने की कीमत ने इस रिकार्ड को तोड़ दिया है . वर्तमान समय में गोल्ड की कीमत में 1.643 फ़ीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई है.

 इस कारण बढ़े सोने के दाम

सोने की कीमत में अचानक बढ़ोतरी का कारण अमेरिका को बताया जा रहा है. अमेरिका के फैड रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद ने सोने की कीमत को ऊंचा कर दिया है. आने वाले कुछ दिनों तक सोने और चांदी की कीमत हाई ही बनी रहेगी. कहा जा रहा है कि मई महीने तक सोना 70,000 के पार भी पहुंच सकता है.

कैरेट के अनुसार सोने के दाम

  • 24 कैरट वाला सोना – 64,404 रुपए प्रति 10 ग्राम
  • 23 कैरट वाला सोना – 64,140 रुपए प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरट वाला सोना – 58,994 रुपए प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरट वाला सोना –  48,303 रुपए प्रति 10 ग्राम
  • चांदी की कीमत – 72 हजार 38 रुपए प्रति किलोग्राम

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे