नई दिल्ली

Parle G: मार्केट में डार्क पारले-जी ने मचाया धमाल, ऐसा है बिस्किट का स्वाद

नई दिल्ली :- Parle G भारत का सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला सबसे पुराना बिस्किट है. Parle G देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले ब्रांड में से एक है. पिछले 85 सालों से पारले-जी का स्वाद वैसे का वैसा है. हाल ही में जानकारी मिली है कि अब Parle G कंपनी ने बिस्किट का एक नया फ्लेवर (Flavor) मार्केट में लॉन्च (Launch) किया है.

parle g 2

मार्केट में आया डार्क पारले-जी

न्यू फ्लेवर डार्क पारले-जी की तस्वीरें इंटरनेट पर बहुत वायरल हो रही है. लोग इस बिस्किट को लेकर मीम्स बना रहे हैं. सबसे पहले ‘एक्स’ पर इस बिस्किट् की तस्वीर को शेयर किया गया था, जिसे अब तक लगभग 10 लाख बार देखा गया है. लोग कमेंट और रिट्वीट कर इसके बारे में अपनी राय दे रही है.

कैसा है डार्क पारले-जी का स्वाद

यद्यपि अभी तक डाक पारले-जी मार्केट में नहीं आया है, परंतु इसके कलर को देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि यह चॉकलेट फ्लेवर हो सकता है. इंटरनेट पर वायरल हुई डार्क पारले-जी की तस्वीर को देखकर लोगों ने काल्पनिक तौर पर इसके स्वाद और क्वालिटी के रिव्यू देने शुरू कर दिए हैं.

ऑफिशल वेबसाइट ने नहीं दी जानकारी

आपको बता दे की परले-जी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर डार्क Parle G बिस्किट को लेकर किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई है. अतः जब तक यह बिस्किट आपको मार्केट में या ऑनलाइन बिक्री के लिए नहीं दिखता है इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है. कुछ इंटरनेट यूजर्स का मानना है कि यह तस्वीर पूरी तरह एआई (AI) से बनी है तथा फर्जी है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे