नई दिल्ली

LPG Cylinder Price: महिला दिवस पर आम जनता के लिए खुशखबरी, 100 रुपए सस्ता हुआ गैस सिलेंडर

नई दिल्ली, LPG Cylinder Price :- शुक्रवार को महिला दिवस के उपलक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गैस सिलेंडरों की कीमत में 100 रुपए की कमी करने की घोषणा की. 8 मार्च को सुबह पीएम मोदी ने ट्वीट किया ‘ आज महिला दिवस पर हमारी सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए की कटौती करने का फैसला लिया है. इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी काम होगा. यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा’.

gas

गैस सिलेंडर के नए रेट

वर्तमान समय में नई दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 903 रुपए है. सरकार द्वारा 100 रुपए की कटौती के बाद इस सिलेंडर की कीमत घटकर 803 रुपए रह जाएगी. आपको बता दें कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 300 रुपए की सब्सिडी मिलने से उन्हें यह सिलेंडर केवल 603 रुपए का मिलेगा. भारत सरकार पात्र लाभार्थियों के लिए एक साल में 12 रिफिल तक एलपीजी सिलेंडर के पर 300 रुपए का भुगतान करती है.

12 मार्च तक जारी रहेगी योजना

गुरुवार शाम को कैबिनेट की मीटिंग में उज्ज्वला योजना पर मिलने वाली 300 रुपए की सब्सिडी को 1 साल के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. अब लाभार्थी इस सब्सिडी का लाभ 31 मार्च 2025 तक उठा सकेंगे. योजना को 1 साल आगे बढ़ते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि कैबिनेट ने पीएम उज्जवला योजना के ग्राहकों को 31 मार्च 2025 तक 300 रुपए की सब्सिडी जारी रखने की मंजूरी दे दी है. इस फैसले के कारण सरकार का कुल खर्च 12000 करोड रुपए का होगा.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे