Haryana News

बाबा श्याम लखदातार के आने वाले मेले की तैयारियां शुरू, इस तारीख से शुरू हो शुरू होगा मेला

नई दिल्ली :- कलयुग के देवता बाबा श्याम का आने वाले महीने में वार्षिक फागुन लक्खी मेले का आगाज 12 फरवरी से 4 मार्च तक होगा, जिससे कि पूरे देश में बाबा के श्रद्धालु कोने कोने से ढाई महीने बाद बाबा लगे मेले पर माथा टेकने आएंगे. 13 नवंबर से श्याम बाबा का कपाट भक्तों के दर्शनार्थ के लिए बंद कर दिया गया था. जिसके उपरांत बाबा श्याम मंदिर के कपाट फिर से सुगम दर्शन व्यवस्था पूर्ण होने पर भक्तों के दीदार के लिए खोले जाएंगे. लाखों श्रद्धालु बाबा के दीदार से रूबरू करने के लिए इंतजार कर रहे हैं. आने वाली महीने में श्याम का रंग रंगीला वार्षिक फागुन मेले का आयोजन 22 फरवरी से किया जाएगा. इस 11 दिवसीय मेले की तैयारियों को लेकर श्री श्याम मंदिर की कमेटी ने कमर कस ली है और इसके लिए तैयारियां जोरों शोरों से शुरू की गई है.

baba shyam mandir

आने वाले महीने में शुरू होगा बाबा श्याम का फाल्गुन मेला

खाटू श्याम नगरी में चारण मेला मैदान की साफ सफाई और लखदातार मेला मैदान में Barricading का कार्य और जोर-शोर से शुरू किया गया है. Shyam भक्त मेले के दौरान यहां से गुजरते हुए मुख्य मेला मैदान 75 फुट की 14 लाइनों से गुजरते हुए श्याम बाबा के दरबार में पहुंचकर शीश नवाकर वहां पर मनोकामनाएं मांगेंगे. श्री श्याम मंदिर के कमेटी और प्रशासनिक दृष्टि से देखा जाए तो इस बार प्रशासन श्याम भक्तों के संपूर्ण सुगम व्यवस्था के साथ मेले का आयोजन करने जा रही है. Committee and Administration 13 नवंबर 2022 से सुलभ सुगम दर्शन व्यवस्था की तैयारियों को देखते हुए बाबा के भक्तों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. प्रशासन स्तरीय एक बैठक SDM प्रतिभा वर्मा की अध्यक्षता में खाटूश्यामजी में हो चुकी बैठक के बाद एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने प्रशासनिक अधिकारियों व श्री श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ मेला व्यवस्थाओं में दर्शन मार्गों का निरीक्षण कर बेहतर व्यवस्थाओं को अंजाम देने के दिशा निर्देश दिए हैं.

मेले की तैयारियां हो रही है जोरों शोरों से

बाबा श्याम के वार्षिक फाल्गुन मेले की तैयारियां में प्रशासन जोरों शोरों से जुटी हुई है. इसके चलते मंदिर कमेटी के कर्मचारी तेजपाल कुमावत के नेतृत्व में लखदातार मेला ग्राउंड में बैरिकेडिंग का कार्य और चरण मेला मैदान में सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है. बाबा के आने वाले श्याम श्रद्धालु रींगस रोड Parking स्थल के पास से दर्शन मार्ग से होते हुए चरण मैदान में लखदातार मेला Ground होते हुए मुख्य मेला मैदान से गुजरते हुए मंदिर में पहुंचकर बाबा श्याम जी के चरणों में हाजिरी लगाएंगे.

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे