फाइनेंस

इस Bank ने लाखो ग्राहकों को दिया होली ऑफर, Loan पर घटाई ब्याज दर

नई दिल्ली, Finance :- यदि आप भी देश के बड़े सरकारी Bank बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. बता दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से लोन लेने के इच्छुक ग्राहकों के लिए ब्याज दर में छूट देने का ऐलान किया गया है. यह छूट ग्राहकों को केवल एक Special Offer के तहत ही दी जाएगी. क्या आप स्पेशल ऑफर के बारे में जानते हैं, यदि नहीं. तो आज इस खबर में हम आपको इस स्पेशल ऑफर के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे. बैंक की तरफ से चलाया जा रहा है यह ऑफर सीमित अवधि के लिए ही है.

paise loan

बैंक ऑफ बड़ौदा ने दिया अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा 

बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से जारी किए गए बयान के अनुसार स्पेशल ऑफर के तहत Home Loan की ब्याज दरों में 40 आधार अंकों तक की छूट दी जा रही है. इसी की वजह से होम लोन की ब्याज दर 8.5% पर आ गई है. इसके साथ ही Bank की तरफ से एमएसएमई की ब्याज दरों को भी घटाकर 8.4% कर दिया गया है. Bank की तरफ से आगे अपने बयान में कहा गया कि इस ऑफर का लाभ ग्राहक केवल 5 March 2023 से लेकर 31 March 2023 तक की उठा सकते हैं.

इन दिनों बाजार में है लोन की काफी डिमांड

मौजूदा समय में बाजार में Loan की अच्छी Demand दिखाई दे रही है, जिस वजह से बैंक अधिक से अधिक ग्राहकों को आकर्षित करना चाहता है. तभी इस प्रकार का स्पेशल ऑफर ग्राहकों के लिए लांच किया गया है. बैंक ऑफ बड़ौदा का यह ऑफर प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखकर ही बाजार में उतारा गया है. वही बैंक की तरफ से दावा किया जा रहा है कि इस ऑफर के तहत ग्राहकों को लोन पर दी जाने वाली ब्याज बाजार में किसी और बैंक के मुकाबले में सबसे कम है. इसमें स्पेशल ऑफर में ब्याज में छूट के साथ होम लोन पर 100% और एमएसएमई पर 50% प्रोसेसिंग चार्ज भी माफ किया जाएगा.

यही लोग उठा पाएंगे स्पेशल ऑफर का लाभ 

सरकारी बैंक द्वारा यह छूट नए होम लोन लेने के साथ किसी दूसरे बैंक से बैलेंस ट्रांसफर करने पर भी दी जा रही है, हालांकि अभी तक बैंक की तरफ से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि लोन की ब्याज दर क्या होगी, परंतु यह काफी हद तक ग्राहक के Credit Score पर ही निर्भर करती है. 750 से अधिक का क्रेडिट स्कोर काफी अच्छा माना जाता है, जितना अधिक आप का क्रेडिट स्कोर होता है. उतनी कम ब्याज दर पर बैंक से लोन मिलने की संभावनाएं भी बढ़ जाती है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे