Haryana News

Haryana News: हरियाणा में फ्री राशन लेने वालों को बड़ा झटका, अब इन लोगो के कटेंगे BPL राशन कार्ड

चंडीगढ़, Haryana News :- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के लोगों को विश्वास दिलाया है कि जिन सभी पात्र लाभार्थियों के नाम राशन कार्ड सूची से गलत तरीके से काटे गए हैं, उन्हें आवश्यक सुधार के बाद जोड़ा जा चुका है. वहीं  जो गलत तरीके से BPL राशन कार्ड का लाभ उठा रहे हैं उनके राशन कार्ड से नाम काटे जा चुके हैं या काटे जाएंगे.

haryana cm

अधिकारियों और कर्मचारियों से वसूली जाएगी मुआवजा राशि

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सभी लाभार्थियों, जिनके नाम गलत तरीके से राशन कार्ड से हटा दिए गए हैं, उनको उनका उचित राशन प्रदान किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने बताया कि मुआवजा राशि उन अधिकारियों और कर्मचारियों से वसूली जाएगी जिनके कारण इन लाभार्थियों के नाम हटा दिए गए हैं और उनके नाम भी राशन कार्ड से काटे जाएंगे.

लाभार्थियों को जरूर मिलेगा लाभ 

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तरफ से इस्तीफा देने के बाद हरियाणा राज्य के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बने हैं. मुख्यमंत्री की बनने के बाद उन्होंने राज्य के लोगों को आश्वासन दिलाया है कि जो भी सच में राशन कार्ड योजना के पात्र है तथा उनके नाम काट दिए गए हैं उनके नाम जल्दी आवश्यक सुधार के बाद राशन कार्ड में दोबारा जोड़े जाएंगे. वही जो लोग गलत तरीके से योजना का लाभ उठा रहे हैं उनके राशन कार्ड काटे जाएंगे.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे