योजना

PM Kisan Yojna: यदि आपके खाते में नहीं आया PM किसान योजना का पैसा, तो इस नंबर पर कॉल करते ही तुरंत आएगा पैसा

नई दिल्ली :- केंद्र सरकार की ओर से PM किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojna) की तेरहवीं किस्त सरकार द्वारा  जारी कर दी गई है. परंतु कुछ किसानों को अभी तक उनका पैसा नहीं मिला है. आपको बता दें कि 8 करोड से ज्यादा किसानों के खाते में 16,400 करोड रुपए की राशि Transfer की गई है. यदि आप भी इस योजना से जुड़े हैं तथा 5 दिन के बाद भी आपके खाते में यह पैसे नहीं आए हैं तो आप Help Line Number पर Call करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं. पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojna) से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए आप हेल्प लाइन नंबर पर कॉल कर सकते है तथा अपनी शिकायत Email पर भी भेज सकते हैं.

kisan 3

PM किसान सम्मान निधि योजना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए PM किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojna) लागू की है. इस योजना (PM Kisan Yojna) में किसानों को हर साल 6000 रूपये दिए जाते हैं. यह पैसा किसानों को 2000 रूपये की 3 किस्तों के माध्यम से दिया जाता है. इन पैसों से किसान अपनी खेती को बेहतर बना सकते हैं तथा अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं.

ऐसे Check करें आपको पैसा मिला या नहीं

  •  आपको PM किसान की Official Website pmkisan.gov.in पर जाना होगा.
  •  इसके बाद दिए गए Farmer Corner Tab पर Click करें.
  •  फार्मर कॉर्नर के तहत Beneficiary Status पर क्लिक करें.
  •  फिर आपसे कुछ Details मांगी जाएंगी, उन्हें Fill करें.
  •  इसके बाद Get Data पर Click करने पर किस्त का स्टेटस आ जाएगा.
  •  आपको अपने Status की पूरी जानकारी मिल जाएगी कि आपको पैसा मिला या नहीं.

इस नंबर तथा Email ID पर करें शिकायत

यदि आप भी इस योजना (PM Kisan Yojna) से जुड़े हैं और किस्त जारी होने के 5 दिन बाद भी आपके खाते में पैसा नहीं आया है तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. आप अपने सवालों के जवाब के लिए किसान योजना (PM Kisan Yojna) के Helpline Number 155261 या 1800115526 या 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप Email ID के जरिए भी अपनी शिकायत Mail कर सकते हैं. शिकायत के लिए आपको pmkisanict@gov.in पर Mail करना है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे