चंडीगढ़

अगले 2- 3 साल में PoK पर कब्जा करेगा भारत, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री का दावा

चंडीगढ़ :- हरियाणा के कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता कमल गुप्ता ने कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे में आने वाला कश्मीर का हिस्सा अगले 2 या 3 साल में भारत का हो सकता है. मंत्री कमल गुप्ता ने कांग्रेसी Rahul Gandhi की भारत छोड़ो यात्रा पर निशाना सादा है और कहा है कि भारत को विश्व गुरु सिर्फ BJP ही बना सकती है. उन्होंने यह बात रोहतक में हरियाणा शहरी स्थानीय व्यापारियों की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में कही थी. उन्होंने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह भी कहा था कि हम 2014 से पहले मजबूत नहीं थे, परंतु अब हम पहले से ज्यादा मजबूत बन गए हैं.

indian army

जल्द ही कश्मीर बन सकता है भारत का हिस्सा

पाकिस्तान के पीओके ने हमारे क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है. वहां से भी भारत में शामिल होने के लिए आवाज उठाई जा रही है. उनका कहना है कि आने वाले 2 या 3 सालों में कभी भी पीओके भारत का हिस्सा बन सकता है और यह केवल और केवल पीएम मोदी जी के नेतृत्व में किया जा सकता है.

बीजेपी ने धारा 370 को भी किया निरस्त

BJP द्वारा राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया गया है. बीजेपी द्वारा धारा 370 को भी निरस्त कर दिया गया है. आज पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के मुजफ्फराबाद और भारत के साथ एकीकरण के लिए अन्य स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. पीओके में पाकिस्तान के अधिकारियों के खिलाफ स्थानीय लोगों के विरुद्ध प्रदर्शन में तेजी आई है. हाल ही में खबर आई है कि पीओके कार्यकर्ता अमजद अयूब मिर्जा ने बताया है कि क्षेत्र के निवासी भारतीय संघ में शामिल होने के लिए तैयार हैं.

भारत देश में अभी भी है कुछ जयचंद

मंत्री कमल गुप्ता का कहना है कि पृथ्वीराज चौहान हमारे देश के कुछ जयचंद्ओं के कारण हार गए थे. इस तरह के जयचंद अभी भी देश में मौजूद है, जो हमारे सैनिकों द्वारा की गई एयर स्ट्राइक का सबूत मांगते हैं. हाल ही में बीजेपी नेता के विपक्षी नेताओं और उनकी पार्टियों पर हमला किया गया, जिन्होंने पीओके में भारतीय सेना की ओर से कई की गई इस टाइप का सपोर्ट मांगा था.

राहुल के भारत छोड़ो यात्रा पर साधा निशाना

मंत्री कमल गुप्ता ने राहुल गांधी के भारत छोड़ो यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा है कि भारत को विश्व गुरु सिर्फ बीजेपी ही बना सकती हैं. उन्होंने यह भी कहा है कि जो भी लोग भारत को एक करने की बात कर रहे हैं यह वही लोग हैं जिन्होंने देश को तोड़ा है.

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे