Haryana News

Haryana News: अब इस कार्ड से आप भी फ्री कर सकते है हरियाणा रोडवेज बसों में सफर, इस प्रकार घर बैठे करे अप्लाई

चंडीगढ़, Haryana News :- हरियाणा सरकार की तरफ से प्रदेश की जनता के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है. इसी दिशा में अब सरकार की तरफ से हैप्पी कार्ड योजना की भी शुरुआत कर दी गई है, अगर आपको भी इस योजना के बारे में जानकारी नहीं है तो आज की यह खबर आपके लिए बड़े काम की होने वाली है. प्रदेश सरकार की तरफ से पिछले महीने ही आचार संहिता से पहले इस योजना को लागू कर दिया गया था. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के जरिए स्मार्ट कार्ड को एटीएम की तर्ज पर बनाया गया है.

haryana roadways Bus 2

कैथल जिले के बस स्टैंड पर स्मार्ट कार्ड मिलने हुए शुरू

साथ ही स्मार्ट कार्ड को ई- टिकटिंग मशीनों से भी जोड़ दिया गया है, जैसे ही ई- टिकटिंग मशीन पर कार्ड का नंबर डालता है वैसे ही फ्री में ऑटोमेटिक टिकट कट जाएंगे. 2 दिन पहले ही हरियाणा के कैथल जिले के बस स्टैंड पर कार्ड देना शुरू कर दिया गया है. अब सहायता केंद्र पर इन कार्ड लेने वालों की भी बड़ी संख्या में भीड़ दिखाई दे रही है. पहले इस योजना के कार्ड को लेकर किसी प्रकार का कोई भी मैसेज नहीं आया था. जिस वजह से कार्ड लेने में परेशानी हो रही थी, परंतु उसके कुछ समय बाद ही लाभार्थियों को इसके मैसेज आना शुरू हो गए थे.

30 दिनों तक OTP रहेगा वैलिड

मैसेज के जरिए स्मार्ट कार्ड को चालू करने के लिए ओटीपी भी सेंड किया जा रहा है. रोडवेज विभाग की ओर से जो भी ओटीपी लाभार्थियों के मोबाइल पर भेजे गए है, वह 30 दिनों तक वैलिड रहने वाला है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कैथल नए बस स्टैंड के बस डिपो के पास काउंटर पर इस स्मार्ट कार्ड बनाए जा रहे है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे