ज्योतिष

Jyotish: 12 मार्च को शुक्र करने जा रहे है राशि परिवर्तन, इन राशियों के जातको की बदलेगी किस्मत

ज्योतिष शास्त्र :- Jyotish शास्त्र में बताया गया है कि जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं तो उसका असर सभी लोगों के जीवन पर अवश्य पड़ता है. ग्रह का राशि परिवर्तन करना जातकों पर शुभ तथा अशुभ दोनों ही तरह के प्रभाव डालते हैं. आपको बता दें कि नौ ग्रहों में शुक्र ग्रह प्रेम, सौंदर्य, सम्मान, सुख,  वैभव तथा ऐश्वर्य के कारक ग्रह माने जाते हैं. शुक्र ग्रह 12 मार्च को मंगल देव की राशि मेष में प्रवेश करने वाले हैं. शुक्र के मेष राशि में प्रवेश करने से तीन राशि के जातकों को धनलाभ तथा तरक्की मिलने के संकेत बनते दिखाई दे रहे हैं. चलिए आज हम आपको बताते हैं कि शुक्र ग्रह किस राशि के जातक को सबसे ज्यादा लाभ पहुंचाने वाले हैं.

pinddan pooja jyotish

मेष राशि

12 मार्च को शुक्र का राशि परिवर्तन करना मेष राशि वालों के लिए शुभ माना जा रहा है. शुक्र मेष राशि के जातको की कुंडली के पहले भाव यानी लग्न भाव में होने जा रहा है. इससे मेष राशि वालों का भाग्य उदय होने के संकेत मिल रहे हैं. मेष राशि के जो जातक नौकरी करने वाले हैं, उनको तरक्की के अच्छे मौके मिलेंगे. आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. मेष राशि वालों को अचानक से धन लाभ की स्थिति भी बनती दिखाई दे रही है. इसके साथ ही मेष राशि वाले जातकों के जीवन में सुख तथा वैभव में वृद्धि होगी तथा शादीशुदा लोगों को अपने जीवन साथी का साथ मिलेगा.

मिथुन राशि

शुक्र के मेष राशि में गोचर करने से मिथुन राशि वालों के लिए काफी अच्छा तथा फायदेमंद परिवर्तन देखने को मिलेगा. शुक्र ग्रह आपकी राशि में कुंडली के आय वाले स्थान पर गोचर करेंगे. जिस कारण से आपके लिए आय के नए- नए साधन उपलब्ध होंगे. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं उनके लिए नए मौके सामने आएंगे. इसके साथ ही जो लोग Business से जुड़े हैं, उनको कई बड़ी अच्छी Deal प्राप्त हो सकती है. आपको बता दें कि यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है तथा आपके मान सम्मान और यश में वृद्धि होगी.

धनु राशि

धनु राशि में शुक्र का गोचर कुंडली के पांचवे भाव में होने जा रहा है. आपको बता दें कि कुंडली का यह भाव संतान सुख तथा प्रेम संबंध का भाव कहलाता है. ऐसे में आपको अपनी संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. इसके साथ ही ऐसे अवसर बनते दिखाई दे रहे हैं जो आपको सफलता दिलाएंगे. नौकरी पेशे वाले जातकों की पदोंउन्नति होगी तथा धन प्राप्त करने के सुनहरे मौके भी मिलेंगे.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे