मौसम

Weather News: मई में पहली बार 49 डिग्री के पार हुआ तापमान, आज से मिल सकती है राहत

चंडीगढ़, Weather News :- पंजाब-हरियाणा सहित उत्तर भारत आकाशीय आग से उबलने लगा है। पंजाब में पूरा रिकॉर्ड तोड़ते हुए पारा 49 डिग्री को पार कर गया। मंगलवार को बठिंडा 49.3 डिग्री से सबसे गर्म था। मौसम विभाग ने बताया कि मई में पहली बार पंजाब में पारा 49 डिग्री को पार कर गया है। यहां तक कि पहाड़ी राज्य भी भयंकर गर्मी से परेशान हैं। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और जम्मू-कश्मीर में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है। हिमाचल प्रदेश के ऊना में तो पारा 44 डिग्री तक चला गया है।

barish 2

रेड अलर्ट जारी

लू ने बठिंडा और लुधियाना को प्रभावित किया। साथ ही अमृतसर, पटियाला, पठानकोट, आदमपुर, हलवारा और फरीदकोट में भीषण गर्मी रही। पंजाब में मंगलवार को अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़ा, सामान्य से 6.5 डिग्री ऊपर पहुंच गया। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया है, लेकिन वीरवार से भारी गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

तीन डिग्री की कमी हो सकती है

विभाग ने वीरवार से चार दिन तक पंजाब में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की पूर्वानुमान लगाया है। विभाग ने बताया कि इस दौरान दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी हो सकती है, लेकिन बाकी जगहों पर लू जारी रहेगा। दिल्ली में भी पिछले एक हफ्ते से तापमान सामान्य से अधिक रहा है। मुंगेशपुर का तापमान पिछले 24 घंटे में 48.8 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक था। पिछले दिनों दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में तापमान 48 डिग्री के आसपास रहा है। सोमवार को नजफगढ़ में 48.6 डिग्री सेल्सियस का तापमान हुआ।

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे