नई दिल्ली

भारत के इस राज्य में बन रहा है भगवान श्री राम का दुनिया का सबसे ऊँचा मंदिर, उपलब्ध होगी हेलीपैड जैसी आधुनिक सुविधाएं

नई दिल्ली :- अयोध्या में श्री राम के भव्य मंदिर के बनने के बाद अब श्री कृष्ण भगवान के जन्म स्थल मथुरा में भी श्री राम जी का भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दे यह मंदिर दुनिया का सबसे ऊंचा मंदिर बनाया जाएगा। यह मंदिर धार्मिक दृष्टिकोण से ही नहीं बल्कि पर्यटकों के लिए भी एक मुख्य आकर्षण का केंद्र माना जा रहा है। इस मंदिर की खास बात यह है कि इस मंदिर से आप आसानी से ताजमहल का दीदार भी कर पाएंगे। आज के समय में वृंदावन एक मुख्य धार्मिक स्थल के रूप में सामने आया है।

highest shree ram temple

वास्तुकला भी दुनिया के लिए एक मिसाल

बता दें इस मंदिर का नाम चंद्रोदय मंदिर रखा गया है। वही इस मंदिर की नींव की गहराई दुबई की बुर्ज खलीफा से भी ज्यादा बताई जा रही है। बता दें मथुरा की पवित्र धरती पर वह भगवान श्री कृष्ण की जन्म भूमि पर यह दुनिया का सबसे ऊंचा राम मंदिर होने जा रहा है। यह मंदिर अपनी ऊंचाई ही नहीं पर साथ ही अपनी वास्तुकला के लिए भी दुनिया के लिए भी एक मिसाल पेश करने जा रहा है। यह मंदिर दिल्ली में बनी हुई कुतुब मीनार से भी तीन गुना अधिक ऊंचा होगा और इसकी गहराई की बात की जाए तो इसकी नींव की गहराई दुबई में बनी सबसे ऊंची मर्द बुर्ज खलीफा से भी तीन गुना अधिक बनाई जाएगी।

अगले वर्ष तक निर्माण पूरा होने की संभावना

इस मंदिर का निर्माण अगले वर्ष तक पूरा होने की संभावना है। यह मंदिर 166 मंजिला वाला होगा और इसका आकार पिरामिड जैसा बताया जा रहा है। मंदिरों के चारों ओर श्रीमद् भागवत के अनुसार 12 वन बनाए जाएंगे और इन वनों को कृत्रिम रूप से विकसित किया जाएगा। इससे परियोजना के अंतर्गत 500 करोड रुपए से भी अधिक पैसे खर्च होने की संभावना है। इस मंदिर के निर्माण का कार्य जोरों शोरों पर चल रहा है वही आधा काम लगभग पूरा हो चुका है।

हेलीपैड जैसी आधुनिक सुविधाएं

चंद्रोदय मंदिर 210 मीटर तक ऊंचा होगा वहीं इसकी नींव की गहराई 55 मीटर तक होगी। ये मंदिर आठ रिक्टर स्केल के भूकंप को झेलने में सक्षम होगा। वहीं 170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आने वाले तूफान को भी यह मंदिर आसानी से जेल पाएगा। इस मंदिर का निर्माण 70 एकड़ में किया जा रहा है। इस मंदिर के अंदर कार पार्किंग और हेलीपैड जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होगी।

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे