बिग ब्रेकिंगHaryana News

HBSE: हरियाणा बोर्ड की 10वी और 12वी कक्षा की परीक्षाओं में हुआ बदलाव, यहां पढ़े पूरी जानकारी

भिवानी :-HBSE, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वी.पी. यादव और सचिव कृष्ण कुमार ने शुक्रवार को की गई Press Conference में बताया कि सेकेण्डरी एवं सीनियर सेकेण्डरी (शैक्षिक / मुक्त विद्यालय) परीक्षाओं के Datesheet को बदला गया है.

hbse

इन परीक्षाओं की तारीखों में हुआ बदलाव

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि सीनियर सेकेण्डरी (शैक्षिक / मुक्त विद्यालय) के राजनीति विज्ञान विषय की परीक्षा जो 14 मार्च को होनी थी अब वह 13 मार्च को और 13 मार्च को होने वाली सैनिक विज्ञान / नृत्य / मनोविज्ञान एवं संस्कृत व्याकरण भाग-1 (केवल गुरूकुल / संस्कृत विद्यापीठों के लिए) (आर्ष पद्धति गुरूकुल / परम्परागत संस्कृत विद्यापीठ) विषयों की परीक्षा 14 मार्च को आयोजित होगी.

Website पर डाल दी गई है रिवाइज डेटशीट

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वी.पी. यादव ने बताया कि सेकेण्डरी (शैक्षिक / मुक्त विद्यालय) की 13 मार्च को होने वाली गणित विषय की परीक्षा 14 मार्च को होगी. उन्होंने बताया कि Revised Datesheet बोर्ड की Website www.bseh.org.in पर अपलोड कर दी गई है. जैसा कि आप सभी जानते हैं  सेकेण्डरी कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 25 मार्च और सीनियर सेकेण्डरी की वार्षिक परीक्षाएं 27 फरवरी से Start होकर 28 मार्च तक संचालित होगी. आपको बता दें कि बाकी परीक्षाओं की तारीख ज्यों की त्यों रहेंगी.

 

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे