Haryana News

Haryana Pension News: हरियाणा के लाखों पेंशनधारकों की हुई चांदी, अब सरकार भेजेगी डबल पेंशन

नई दिल्ली,  Haryana Pension News :- हरियाणा सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों, हिन्दी आंदोलन-1957 के मातृभाषा सत्याग्रहियों व आपातकाल सत्याग्रहियों मासिक पेंशन में अभूतपूर्व वृद्धि की है। यह बढ़ी हुई पेंशन पहली जुलाई 2024 से लागू होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने लोकतंत्र को पुनः स्थापित करने और संविधान की मर्यादा को बचाने के लिए आपातकाल के दौरान लड़ाई लड़ने वाले सत्याग्रहियों को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकाल के दौरान जो जुल्म और ज्यादतियां हुई थी, वे अभी तक भूले नहीं हैं।

haryana cm 2

20,000 रुपये कर दी पेंशन 

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने इन लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में कई योजनाएं शुरू की हैं। हरियाणा राज्य शुभ्र ज्योत्सना पेंशन योजना दिसम्बर 2017 से शुरू की गई थी। इसके तहत 501 लोकतंत्र सेनानियों व उनकी विधवाओं को मासिक पेंशन दी जा रही है।  उन्होंने कहा कि पहली जुलाई, 2024 से उनकी मासिक पेंशन 10,000 रुपये से बढ़ाकर 20,000 रुपये कर दी है। इसके अतिरिक्त, हरियाणा रोडवेज की सामान्य बसों में मुफ्त यात्रा तथा वोल्वो बसों में 75 प्रतिशत किराया माफ किया गया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त देने की सुविधा प्रदान की जा रही है।

  • हिन्दी आंदोलन-1957 के मातृभाषा सत्याग्रहियों की पेंशन को बढ़ाकर किया 20,000 रुपये
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि हिन्दी आंदोलन-1957 के मातृभाषा सत्याग्रहियों को दी जाने वाली मासिक पेंशन को भी बढ़ाकर 20,000 रुपये कर दिया है।
  • स्वतंत्रता सेनानियों व उनके आश्रितों को दी जाने वाली सम्मान पेंशन 25,000 रुपये से बढ़ाकर की 40,000 रुपये
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों व उनके आश्रितों को दी जाने वाली सम्मान पेंशन की राशि भी 25,000 रुपये से बढ़ाकर 40,000 रुपये कर दी है। प्रदेश में कुल 289 स्वतंत्रता सेनानियों व उनके आश्रितों को मासिक पेंशन दी जा रही है।

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे