योजना

फैमिली ID में जल्द करवा ले ये काम, वरना राशन मिलना होगा बंद

हरियाणा में फैमिली ID को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अगर आप भी किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो अपने फैमिली आईडी में आय का सत्यापन करना बहुत जरूरी है।

famliy

इसके बाद ही आप सरकारी स्कीम का लाभ ले पाएंगे। आइए जानें कैसे पता कर सकते हैं कि आपकी आय सत्यापित है या नहीं।सरकार आपके द्वारा बताई गई आय पर विचार नहीं करती है। सरकार की ओर से आपकी आय की जांच की जाती है। पूरी जांच के बाद जांज में पाई गई आय का सत्यापन किया जाता है।

राशन कार्ड कैंसिल
जब से हरियाणा में फैमिली आईडी से बीपीएल लिस्ट जारी कर दी गई है। लोग परेशान हो गए हैं क्योंकि सरकार ने फैमिली आईडी के माध्यम से एक नई लिस्ट जारी कर दी है और कई राशन कार्डों में कटौती की गई है। अब जिन लोगों के राशन कार्ड काट दिए गए हैं वे जानना चाहते है कि किस कारण से उनके राशन कार्ड काट दिए गए हैं। इसके मद्देनजर सरकार ने फैमिली आईडी पोर्टल पर एक नया विकल्प जारी किया है।

अब मिलेगी आय की जानकारी

अब आप देख पाएंगे कि आपकी आय को पारिवारिक आईडी में कितना सत्यापित किया गया है सरकार ने फैमिली आईडी में एक अलग विकल्प दिया है। आपको बता दें कि पहले ऐसा कोई विकल्प नहीं था, और कोई नहीं जानता था कि उनकी पारिवारिक आईडी में कितनी आय का सत्यापन किया गया था। लोग अपने द्वारा लिखी गई आय को सही मानते थे लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है।

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे