Haryana News

Haryana News: हरियाणा का फतेहाबाद बना शिमला, भारी ओलावृष्टि से फसल हुई खत्म

हरियाणा:- पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी है। हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी पड़ रही है। वहीं, हरियाणा में जमकर बारिश के साथ ओले पड़े। इसके कारण प्रदेश में ठंड में बढ़ोतरी हो गई है।

aulavrsthi

बता दें हरियाणा में बीती रात से रूक-रूक कर बारिश हो रही है, जिनमें जींद, हिसार, भिवानी रोहतक, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, सिरसा, फतेहाबाद, झज्जर, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं। दूसरी ओर फतेहाबाद में जमकर ओले पड़े, जैसे मानो बर्फबारी हो गई है। गांव धांगड़, चबलामोरी, भिरड़ाना, सालमखेड़ा, धारणिया सहित कई गांवों में ओलो की चद्दर बिछी दिखी। हरियाणा में 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में औसतन 4.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। सबसे कम तापमान यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज में 9.9 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, प्रदेश में ओलावृष्टि होने से किसानों को फसलों का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने पहले ही प्रदेश में बारिश के साथ ओले पड़ने की चेतावनी जारी की थी। मौसम विभाग ने कहा था कि प्रदेश के 16 जिलों में वर्षा के साथ ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया था। मौसम विभाग ने हरियाणा के 18 जिलों में ऑरेंज और 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

इस जिले में हुई सबसे ज्यादा बारिश

नारनौल में अब तक सबसे ज्यादा 22 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं जींद 14.2, हिसार 11.6, बालसमंद 13, रोहतक 5.8, भिवानी 4.3, सिरसा 2, गुरुग्राम 2.5, कुरुक्षेत्र 1.5, पानीपत 1 और सोनीपत में 7.5 एमएम बारिश हो चुकी है। सबसे कम तापमान यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज में 9.9 डिग्री दर्ज किया गया है।

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे