Haryana News

Ration Card KYC Online: अब बिना KYC वाले राशन कार्ड होंगे रद, इस प्रकार घर बैठे करे अपडेट

भारत की बड़ी आबादी के पास खाने के लिए दो वक्त की रोटी तक नहीं है. इसलिए सरकार ऐसे ही लोगों केो लिए खास स्कीम चलाती है, जिसके तहत राशन कार्ड धारकों को सस्ती दरों पर अनाज दिया जाता है. योजना खासतौर पर गरीब और जरुरतमंद लोगों के लिए है. राशन कार्ड को लेकर खबर है कि सरकार ने ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी है. अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आपको फ्री और सस्ते में मिलने वाला राशन बंद हो जाएगा.

Ration Card Haryana Download
Ration Card Haryana Download

 

ई-केवाईसी की अंतिम तिथि

ई-केवाईसी की अंतिम तारीख सरकार समय-समय पर घोषित करती रहती है. तारीखें केंद्र सरकार और राज्य सरकार के अनुसार अलग-अलग हो सकती है. इसलिए जरुरी है कि आप अपने राज्य सरकार की वेबसाइट पर जाकर अंतिम तारीख चेक कर लें. आपको समय रहते ई-केवाईसी करवाना जरुरी है. ई-केवाईसी अगर तय तारीख तक नहीं करवाई तो आपका राशन कार्ड रद्द हो सकता है. आपका राशन बंद हो सकता है.

ई-केवाईसी क्यों जरूरी है?

राशन कार्ड धारकों से खाद्य विभाग ने ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा है. राशन कार्ड पर जिन लोगें के नाम हैं, अगर उनका नाम जोड़ना है या फिर उनका नाम हटाना है तो ये सब सिर्फ ई-केवाईसी के माध्यम से ही किया जा सकता है. ऐसा इसलिए कि अगर किसी की मौत हो गई है तो या फिर किसी महिला की शादी हो गई है और उसने घर छोड़ दिया है तो उन्हें फ्री राशन का लाभ नहीं दिया जा सकता है.

ऑनलाइन ई-केवाईसी कैसे करें?

  • घर बैठे भी आप ऑनलाइन केवाईसी कर सकते हैं. आपको इसके लिए सबसे पहले प्रदेश के खाद्य विभाग और राशन कार्ड की वेबसाइट पर जाना होगा. वहां आपको ई-केवाईसी का लिंक मिलेगा.
  • लॉगिन करने के लिए आपको राशन कार्ड नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालना होगा.
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा.
  • इसके बाद आपको अपना आधार नंबर डालकर उसे राशन कार्ड से लिंक करना होगा. ध्यान दीजिएगा कि आपके नाम सहित अन्य जानकारियां आधार कार्ड और राशन कार्ड में एक जैसी हो.
  • आधार से लिंक होने के बाद आपको फिंगरप्रिंट या फिर ओटीपी वेरिफाई करना होगा. आपकी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो गई है.
  • इसके बाद आपके नंबर पर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरा होने का Confirmation मैसेज मिलेगा.

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे