बिग ब्रेकिंग

5000 New Note: पांच हजार रुपये के नोट पर RBI ने शेयर की ये जानकारी, जल्द होगा जारी

नई दिल्ली :-  भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही पांच हजार का चमचमाता नोट जारी करने वाला है. जब से लोगों ने इस खबर को सुना है, वे सच में हैरान हो गए है. क्योंकि आरबीआई ने हाल ही में दो हजार रुपये के नोट वापस ले लिए हैं. ऐसे में पांच हजार का नया नोट जारी करना लोगों को परेशान कर रहा है.

5000 1

सोशल मीडिया पर प्रचलित इस खबर से लोग जिज्ञासु हो गए हैं. बता दें, वर्तमान में भारत में सबसे बड़ा नोट 500 का है. इसके अलावा, 200, 100, 50, 50 और 10 रुपये के नोट भारत में प्रचलित है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस खबर से व्यापारी वर्ग और बड़ा लेनदेन करने वाले लोगों के बीच चर्चाएं शुरु हो गई है.

5000 New Note: आजादी के बाद 10 हजार रुपये का नोट भी हुआ था जारी

बता दें, देश की आजादी के बाद पांच हजार और 10 हजार रुपये के नोट जारी किए गए थे. 1954 में एक हजार रुपये के नोट जारी हुए थे. साल 1978 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने एक हजार, पांच हजार और 10 हजार रुपये के नोटों को चलन से हटा दिया है. भ्रष्टाचार और काले धन पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने ये फैसला किया था. आकाशवाणि से सरकार ने ये घोषणा की थी.

5000 New Note: खबर पूरी तरह से फर्जी है

न्यूजनेशन आपको बता रहा है कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा एकदम फर्जी है. आरबीआई ने ऐसा कोई फैसला नहीं किया है. यह खबर पूरी तरह से झूठी है. इसका कोई आधार नहीं है.

5000 New Note: आरबीआई ने क्या कहा

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने मामले में कहा कि पांच हजार रुपये का कोई भी नोट जारी करने की कोई भी योजना नहीं है. बड़े मूल्यवर्ग के नए नोटों को जारी करने के मूड में आरबीआई नहीं है. आरबीआई का कहना है कि देश की वर्तमान मुद्रा व्यवस्था देश की आर्थिक जरूरतों के लिए पर्याप्त है. बड़े बदलाव की कोई आवश्यकता नहीं है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे