नई दिल्ली

LPG Gas Cylinder खरीदने पर सरकार दे रही है तगड़ी सब्सिडी, एक सिलेंडर पर आएँगे इतने रुपये

नई दिल्ली, LPG Gas Cylinder :- गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को भारत सरकार गैस कनेक्शन दे रही है. इसके अलावा, सरकार गैस सिलेंडर खरीदने पर सब्सिडी की राशि भी उपभोक्ताओं के बैंक खातों में भेजती है. सब्सिडी लोगों को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करती है और सिलेंडर ईंधन की समस्या को दूर करती है.

gas

LPG Gas Cylinder: एलपीजी गैस सब्सिडी कैसे मिलती है?

जब भी कोई व्यक्ति गैस सिलेंडर खरीदता है तो सरकार सब्सिडी की राशि सीधा उनके बैंक खाते में भेजती है. उपभोक्ताओं को सब्सिडी की राशि सिलेंडर खरीदने के बाद मिलती है. ध्यान देने वाली बात है कि सरकार ये सब कुछ उज्जवला योजना के तहत करती है. सब्सिडी भी सरकार उज्जवला योजना के तहत सिलेंडर लेने वाले लोगों को ही मिलती है.

एलपीजी गैस सब्सिडी कैसे चेक करें

आपके बैंक खाते में सब्सिडी आ गई है. ये चेक करने के दो ऑप्शन हैं. पहला- ऑनलाइन और दूसरा- ऑफलाइन. हम आपको दोनों तरीकों के बारे में बताने वाले है कि आप कैसे चेक करें…

इस तरह से ऑनलाइन चेक करें

एलपीजी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. (आपने इंडेन, भारत गैस, एचपी गैस जिस कंपनी से भी सिलेंडर खरीदा है.) यहां आपको लॉगिन करना होगा. ध्यान दीजिएगा कि यहां तभी लॉगिन हो पाएगा, जब आपने पहले रजिस्ट्रेशन किया हुआ है. अगर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो सबसे पहले रजिस्ट्रेशन कर लें. वेबसाइट पर सिलेंडर बुकिंग हिस्ट्री लिखे हुए ऑप्शन पर क्लिक करें. यहां आपको सब्सिडी की पूरी जानकारी मिल जाएगी. सब्सिडी की राशि और बैंक खाते में ट्रांसफर होने की तारीख आपको दिखाई देगी.

ऐसे ऑफलाइन चेक कर सकते हैं जानकारी 

अगर बैंक खाते से आपका मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ है तो सिलेंडर की सब्सिडी की राशि डालने पर आपको मैसेज आ जाएगा. अगर आपका नंबर बैंक खाते से लिंक नहीं है तो आपको तुरंत अपना नंबर लिंक करवाना होगा. ये बहुत आवश्यक है. नंबर बैंक खाते से रजिस्टर होगा तो सब्सिडी की जानकारी तुरंत आपको आपके खाते में मिल जाएगी. ऑफलाइन चेक करने का एक विकल्प और है. आप अपनी गैस एजेंसी पर जाएं और वहां अपनी सब्सिडी के बारे में जानकारी लें. इसके लिए गैस एजेंसी को अपना ग्राहक नंबर या फिर गैस कनेक्शन से जुड़ी जानकारी देनी होगी.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे