बिग ब्रेकिंग

Haryana News: हरियाणा में 5 नए जिले और तहसील के नाम की लिस्ट हुई फाइनल, जल्द मिल सकती है पहचान

चंडीगढ़, Haryana News :- हरियाणा की कैबिनेट सब कमिटी ने प्रदेश में नए जिले, उपमंडल , उप तहसील और नई तहसीलें के लिए जिला उपायुक्तों की सिफारिश जरूरी है। ब्लॉक समिति के प्रस्ताव,संबंधित विधानसभा के विधायक का प्रस्ताव और नगर पालिका या नगर निगम का प्रस्ताव भी इसके लिए जरूरी कर दिया है। इन तीनों प्रस्ताव और डीसी की सिफारिश के बिना राज्य में कोई नया जिला नहीं बन सकेगा। कैबिनेट सब कमिटी के पास अभी तक 5 नए जिले बनाने की मांग पहुंची है, लेकिन आधे अधूरे डॉक्यूमेंट होने के कारण से कैबिनेट सब कमिटी ने अभी इन मांगों पर कोई विचार नहीं किया है।

cm

ये नए जिले बनाने की मांग

जिला उपायुक्तों से कहा गया है कि वे जरूरी डॉक्यूमेंट पूरे करवाकर कैबिनेट सब कमेटी के पास भिजवाएं, ताकि उन पर फैसला लिया जा सके। हरियाणा में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में शनिवार को चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में निकाय मंत्री विपुल गोयल, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा और शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा शामिल हुए। कैबिनेट सब कमिटी के पास हांसी, गोहाना, असंध, सफीदो और डबवाली को नए जिले बनाने की मांग पहुंची है।

सरपंच का प्रस्ताव जरूरी होगा

गोहाना और अंसध को जिला बनाने की मांग पिछली सरकार के समय बनी कैबिनेट सब कमेटी के पास पहुंची थी। जबकि 3 तीन जिलों असंध, सफीदो और डबवाली को जिला बनाने की मांग मौजूदा कैबिनेट सब कमिटी के पास पहुंची है। बैठक में तय हुआ कि यदि किसी गांव को किसी उप तहसील या तहसील में शामिल किया जाना है तो उसके लिए संबंधित गांव के सरपंच का प्रस्ताव जरूरी होगा।

4 प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान

कैबिनेट सब कमेटी ने बैठक में 4 प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की है। महेंद्रगढ़ जिले के गांव मंडोला को उप तहसील सतनाली में शामिल किया गया है। रेवाड़ी जिले के बरेलीकलां गांव को उप तहसील पाल्लावास से बाहर निकालकर तहसील रेवाड़ी में शामिल कर लिया गया। यमुनानगर जिले के गांव गुंदियाना को रादौर तहसील से बाहर निकालकर उप तहसील सरस्वती नगर में शामिल किया गया है। फरीदाबाद जिले में भी जरूरी बदलाव किए गए हैं। फरीदाबाद के सेक्टर 15 ए और सेक्टर 16 ए को बड़खल से बाहर निकालकर तहसील फरीदाबाद में शामिल किया गया, जबकि फरीदाबाद के ही सेक्टर 21 ए और 21 बी को बड़खल तहसील में शामिल किया गया है।

 

कैबिनेट सब कमेटी के चेयरमैन ने क्या कहा

हरियाणा की कैबिनेट सब कमेटी के चेयरमैन कृष्ण लाल पंवार ने कहा है कि जैसे-जैसे ब्लाक समिति, विधायक, नगर पालिका, परिषद अथवा नगर निगमों के प्रस्ताव और जिला उपायुक्तों की सिफारिशें आती रहेंगी, कैबिनेट सब कमेटी नये जिले, उपमंडल, उप तहसील और नई तहसीलों के गठन पर फैसला लेती रहेगी।

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे